March 29, 2026

himachal-fresh-snowfall-rohtang-shinkula-lahaul-spiti-weather-update-manali-shimla-weather | हिमाचल की ऊंची चोटियों पर फ्रेश स्नोफॉल: किन्नौर-लाहौल स्पीति में बर्फीली हवाएं; बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट, मैदानी इलाकों में कोहरा – Shimla News

0
comp-52_1766373099.gif


बर्फ देखने लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा पहुंचे टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीते 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई। शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, अटल टनल, कोकसर में हिमपात के बाद ऊंचे क्षेत्रों में ठंड लौट आई है।

.

इस बीच, देशभर से काफी संख्या में टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए कुल्लू-मनाली और लाहौल स्पीति के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगा है। खासकर रोहतांग, शिंकुला दर्रा, अटल टनल व कोकसर में पर्यटन बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं। मनाली के मॉल रोड पर भी देर शाम तक टूरिस्ट के कारण रौनक बढ़ी है।

वहीं बर्फबारी के कारण ऊंचे क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति और किन्नौर के कुछेक क्षेत्रों में बीती रात को बर्फीली हवाएं भी चली, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

रोहतांग पास में फ्रेश स्नोफॉल और बर्फ देखने उमड़े पर्यटक।

रोहतांग पास में फ्रेश स्नोफॉल और बर्फ देखने उमड़े पर्यटक।

मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

वहीं, मैदानी इलाकों में भी कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। बिलासपुर, ऊना और मंडी में आज भी सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। खासकर भाखड़ा बांध के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी व सुंदरनगर में घना कोहरा पड़ रहा है।

कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री और ताबो का 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

आज से पूरे प्रदेश में साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले छह दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। इससे खासकर दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के PHOTOS…

रोहतांग पास में फ्रेश स्नोफॉल।

रोहतांग पास में फ्रेश स्नोफॉल।

अटल टनल रोहतांग में ताजा हिमपात।

अटल टनल रोहतांग में ताजा हिमपात।

रोहतांग पास में ताजा बर्फबारी।

रोहतांग पास में ताजा बर्फबारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *