March 26, 2026

How is your IPL team shaping up in the mini auction? KKR bought green pathirana | मिनी ऑक्शन में कैसी बन रही आपकी IPL टीम: KKR ने ₹43.20 करोड़ में 2 प्लेयर खरीदे; CSK ने अनकैप्ड बैटर्स पर पैसा बहाया

0
g8vt3h_1765884554.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन UAE के अबू धाबी शहर में चल रहा है। शुरुआती 5 सेट के 12 प्लेयर्स 72.40 करोड़ रुपए में बिके। इनमें भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने महज 2 खिलाड़ियों पर 43.20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। वहीं मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में ही साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को खरीद लिया।

कैसी बन रही आपकी IPL टीम?

1. चेन्नई सुपर किंग्स

अनकैप्ड प्लेयर्स पर पैसा बहाया

43.40 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी CSK ने कैमरन ग्रीन के लिए बिडिंग वॉर की, लेकिन KKR ने बाजी मार ली। टीम ने फिर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर पैसा बहा दिया। CSK ने 28.40 करोड़ रुपए की कीमत में राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा और उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को खरीदा।

रिटेन प्लेयर: एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह।

नए खिलाड़ी: प्रशांत वीर (₹14.20 करोड़), कार्तिक शर्मा (₹14.20 करोड़), अकील हुसैन (₹2 करोड़)।

2. दिल्ली कैपिटल्स

मिलर को ₹2 करोड़ में खरीद लिया

रिटेन प्लेयर: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

नए खिलाड़ी: आकिब नबी (₹8.40 करोड़), बेन डकेट (₹2 करोड़), डेविड मिलर (₹2 करोड़)।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

₹43.20 करोड़ में 2 प्लेयर खरीदे

रिटेन प्लेयर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडेय, रोवमन पॉवेल, अनुकुल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।

नए खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन (₹25.20 करोड़), मथीश पथिराना (₹18 करोड़), तेजस्वी सिंह (₹2 करोड़), फिन एलन (₹2 करोड़)।

4. लखनऊ सुपर जायंट्स

हसरंगा-नॉर्त्या को शामिल किया

रिटेन प्लेयर: ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ऐडन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जकी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, मोहसिन खान।

नए खिलाड़ी: मुकुल चौधरी (₹2.60 करोड़), एनरिक नॉर्त्या (₹2 करोड़), वनिंदू हसरंगा (₹2 करोड़)।

5. मुंबई इंडियंस

डी कॉक को सस्ते में खरीदा

रिटेन प्लेयर: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफन रदरफोर्ड, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह।

नए खिलाड़ी: क्विंटन डी कॉक (₹1 करोड़)।

6. राजस्थान रॉयल्स

बिश्नोई को ₹7.40 करोड़ दिए

रिटेन प्लेयर: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुहान ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर।

नए खिलाड़ी: रवि बिश्नोई (₹7.20 करोड़)।

7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वेंकटेश को ₹7 करोड़ में खरीदा

रिटेन प्लेयर: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल।

नए खिलाड़ी: वेंकटेश अय्यर (₹7 करोड़), जैकब डफी (₹2 करोड़)।

8. सनराइजर्स हैदराबाद

5 सेट तक कुछ नहीं खरीदा

रिटेन प्लेयर: ईशान किशन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

नए खिलाड़ी: शिवांग शर्मा (₹30 लाख)।

वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।

वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं।

9. गुजरात टाइटंस

किसी पर बोली नहीं लगाई

रिटेन प्लेयर: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, राशिद खान।

नए खिलाड़ी: कोई नहीं।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

10. पंजाब किंग्स

ज्यादा नए प्लेयर्स की जगह नहीं

रिटेन प्लेयर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नु, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, जैवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्युसन।

नए खिलाड़ी: कोई नहीं।

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में रनर-अप बनाया।

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में रनर-अप बनाया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed