March 26, 2026

ICICI Prudential AMC shares list up 20% at ₹2,600 | ICICI प्रूडेंशियल AMC का शेयर 20% ऊपर ₹2,600 पर लिस्ट: प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए था; मार्केट वैल्यू बढ़कर ₹1.3 लाख करोड़ हुई

0
new-project-47_1766131287.jpg


मुंबई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के शेयर आज (शुक्रवार, 19 दिसंबर) 20% ऊपर 2,600 रुपए पर लिस्ट हुए है। पॉजिटिव लिस्टिंग के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

ICICI प्रूडेंशियल AMC का IPO 12-14 दिसंबर के लिए ओपन हुआ था। IPO का प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए था। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल था। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं किया था।

प्री-IPO राउंड में 4,815 करोड़ रुपए जुटाए

एसेट मैनेजमेंट मार्केट में अकेले 13.3% हिस्सेदारी वाली कंपनी ने IPO से पहले राउंड में (प्री-IPO) 4,815 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस प्री-राउंड में कंपनी ने 2,165 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2,22,40,841 इक्विटी शेयर प्राइवेट प्लेसमेंट से जारी किए।

प्रशांत जैन, झुनझुनवाला फैमिली, मनीष चोकानी, मधुसूदन केला समेत 26 मार्की इन्वेस्टर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्री-IPO राउंड में शामिल हुए। मार्की इन्वेस्टरों ने प्री-IPO राउंड में करीब 4,815 करोड़ रुपए डाले।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी, चिंतन हरिया।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी, चिंतन हरिया।

इसमें लूनेट कैपिटल राकेश झुनझुनवाला का एस्टेट, द रीजेंट्स ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया- IIFL एसेट मैनेजमेंट, सर्व इन्वेस्टमेंट्स, 3P इंडिया इक्विटी फंड, PI अपॉर्चुनिटीज़ फंड-II, 360One फंड्स, DSP इंडिया फंड, व्हाइटओक कैपिटल इंडिया अपॉर्चुनिटीज़ फंड, HCL कैपिटल, मनीष चोकानी और मधुसूदन केला जैसे बड़े नाम शामिल हुए।

ICICI बैंक ने 2% हिस्सेदारी खरीदी

प्री-IPO राउंड में इंश्योरेंस कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें SBI लाइफ, HDFC लाइफ, कोटक लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, टाटा AIG जनरल इंश्योरेंस और गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस।

इसके अलावा, केडारा कैपिटल पब्लिक मार्केट्स फंड, TIMF होल्डिंग्स, मालाबार इंडिया फंड और क्लैरस कैपिटल शामिल हुए। वहीं, ICICI बैंक ने 2,140 करोड़ रुपए लगाकर कंपनी में अतिरिक्त 2% हिस्सेदारी खरीदी।

1993 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी। कंपनी कुल 143 इन्वेस्टमेंट स्कीम्स ऑफर करती है। इसके पास 10.87 लाख करोड़ रुपए के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) मौजूद हैं।

IPO क्या होता है?

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ICICI-प्रूडेंशियल AMC के IPO की लिस्टिंग 19 दिसंबर को होगी: 3 दिन में 39.17 गुना सब्सक्राइब हुआ; कंपनी के इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी हेड चिंतन का इंटरव्यू

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के IPO की लिस्टिंग 19 दिसंबर को होगी। तीन दिन में कंपनी के IPO को टोटल 39.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO की लिस्टिंग से पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी चिंतन हरिया ने कंपनी और IPO से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *