March 26, 2026

IMD Weather Update; MP Rajasthan Punjab Rainfall Alert

0
gifs36_1774458806.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Punjab Rainfall Alert | Himachal Uttarakhand Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/शिमला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। MP में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ज्यादा असर रहेगा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।

उधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंडक है। फोटो अजमेर में 23 मार्च को हुई बरसात की है।

राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंडक है। फोटो अजमेर में 23 मार्च को हुई बरसात की है।

जम्मू-कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाई गई।

जम्मू-कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाई गई।

अगले दो दिन मौसम का हाल…

  • 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।
  • 28 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: मार्च में तीसरी बार गिरेगा पानी, आंधी चलेगी; ग्वालियर-चंबल में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 4 दिन तक बारिश की चेतावनी, बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में बदला मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 27 मार्च से बारिश का अलर्ट; 5 डिग्री बढ़ा तापमान, दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 से 29 मार्च के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। इधर, बुधवार को प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज से अगले दो दिनों के लिए आंधी, बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: उत्तरकाशी, चमोली समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; मैदानी इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed