March 27, 2026

IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar CG Cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall | MP-UP में आज घने कोहरे की चेतावनी: कर्नाटक के ऊटी में बर्फ जमी; श्रीनगर में रात का तापमान -1.8°C दर्ज

0
64spli_1765906881.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar CG Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सर्दी बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरे का असर दिखने लगा है। मंगलवार को यूपी के मथुरा समेत अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण वाहन आपस में टकराए।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें टकराईं। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो। 5 घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई। 70 से ज्यादा घायल भी हुए।

मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां तापमान 4.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इधर, राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मिनिमम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में कोहरे के कारण विजिविलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

तमिलनाडु में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन ऊटी में भी कारों पर बर्फ की परत जम गई। यहां मंगलवार सुबह का तापमान 13°C रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रात का तापमान गिरकर -1.8°C पहुंच गया। साथ ही यहां घना कोहरा भी छाया। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम -0.6°C रहा। गुलमर्ग घाटी में तापमान -0.5°C के साथ फ्रीजिंग पॉइंट के ऊपर दर्ज किया गया।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।

तस्वीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की है। यहां पर डल झील से गुजरता व्यक्ति कांगड़ी के साथ नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *