March 27, 2026

India Cricket Contract Shake-up | A+ Grade Abolished, Kohli-Rohit May Drop to B

0
grvysu2aiaaxsla_1768899844.jpg


स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। फाइल फोटो

BCCI अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव की तैयारी कर रहा है। सिलेक्शन कमेटी ने मौजूदा स्ट्रक्चर में मौजूद A+ ग्रेड को खत्म करने और केवल तीन कैटेगरी A, B और C रखने का प्रस्ताव दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा A+ से B ग्रेड में भेजा जा सकता है।

BCCI हर साल खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट करता हैं। अभी इसमें चार ग्रेड हैं, A+ (₹7 करोड़), A (₹5 करोड़), B (₹3 करोड़) और C (₹1 करोड़) दिए जाते हैं, जो मैच फीस के अलावा होते हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नए मॉडल में सैलरी और ग्रेडिंग का ढांचा बदला जा सकता है। यह खिलाड़ियों की फॉर्मेट भागीदारी पर ज्यादा जोर देगा, जिसमें तीनों फॉर्मेट खेलने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं, इस पर फैसला अगली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में लिया जाना है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी A+ ग्रेड में हैं, उन्हें 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी A+ ग्रेड में हैं, उन्हें 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं।

कोहली-रोहित सिर्फ वनडे खेल रहे

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी-20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। इसी कारण A+ ग्रेड खत्म होने पर A की जगह B में भेजा जा सकता है।

2024-25 में जडेजा-बुमराह भी ग्रेड A में थे

2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट अप्रैल 2025 में जारी हुई थी। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में थे। वहीं मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को ग्रेड A में जगह मिली थी। ग्रेड B में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल थे।

ग्रेड C में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

धोनी को 2019 में बाहर किया गया था

एमएस धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था और उसके बाद वे सिर्फ वनडे और टी-20 खेलते रहे। 2018-19 के BCCI कॉन्ट्रैक्ट साइकिल (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019) में धोनी A+ ग्रेड में थे। इसके बाद उन्हें टॉप ग्रेड से हटा दिया गया।

2019-20 के कॉन्ट्रैक्ट में धोनी को ग्रेड A (₹5 करोड़) में शामिल किया गया, लेकिन अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए।

धोनी ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

धोनी ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

विमेंस क्रिकेट में 3 ग्रेड

BCCI के महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में खिलाड़ियों को तीन ग्रेड A, B और C में बांटा जाता है। 2024-25 सीजन के अनुसार, ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपए का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलता है।

ग्रेड B में चार खिलाड़ी रखी गई हैं। इस सूची में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा शामिल हैं। ग्रेड B की खिलाड़ियों को सालाना 30 लाख रुपए दिए जाते हैं।

वहीं ग्रेड C में कुल नौ खिलाड़ी हैं, इनमें यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के नाम शामिल हैं। इस ग्रेड की खिलाड़ियों को सालाना 10 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।

भारतीय विमेंस टीम ने 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन हराकर पहली बार खिताब जीता था।

भारतीय विमेंस टीम ने 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन हराकर पहली बार खिताब जीता था।

————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शुभमन रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलेंगे

टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलते नजर आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक गिल इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद राजकोट जाने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *