India Cricket Team Schedule 2026; T20 ODI Test Match Fixtures
स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। भारत दौरे पर वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी।
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2026-27 के घरेलू सीजन में भारत के लिए कुल 9 वनडे मैच खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है, ऐसे में अब वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होगा सीजन सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी।

श्रीलंका टीम दिसंबर में आएगी इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

जनवरी-फरवरी में भारत-ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट खेलेंगे नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।

इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी। बाकी टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा।टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। पूरी खबर…
