March 26, 2026

India Vs South Africa ODI Playing 11; Rohit Sharma Virat Kohli | Yashasvi Jaiswal | क्या वनडे में टेस्ट का हिसाब चुका पाएगी टीम इंडिया: रोहित-कोहली मजबूती बढ़ा रहे, साउथ अफ्रीका 10 साल से भारत में सीरीज नहीं जीता

0
8rnjgd_1764343090.gif


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप भी किया। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। यहां दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी करेंगे, उनके आने से टीम मजबूत हो रही है। भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका भी रहेगा।

साउथ अफ्रीका ने टी-20 फाइनल का हिसाब बराबर किया

भारत ने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को ही 7 रन से हराकर टाइटल जीता था। टीम इंडिया ने तो चौथी बार लिमिटेड ओवर्स का वर्ल्ड कप जीता, लेकिन साउथ अफ्रीका को पहले टाइटल से दूर कर दिया। उस मैच के करीब डेढ़ साल बाद दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने भिड़ीं। साउथ अफ्रीका ने भारत में भारत को टेस्ट सीरीज हराई और अपनी हार का हिसाब चुकता कर लिया।

साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली थी। उसके बाद से टीम ने यहां 5 सीरीज खेलीं, 3 गंवाईं और 2 ड्रॉ कराईं। भारत के 25 साल के इस दबदबे को प्रोटियाज टीम ने खत्म कर दिया। अब वनडे सीरीज के 3 मैच 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे। भारत यहां 3-0 से जीतकर टेस्ट की हार के जख्म को कुछ हद तक कम कर सकता है।

भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को ही फाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

भारत ने 2024 में साउथ अफ्रीका को ही फाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

वनडे में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी वनडे क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 58 मैच खेले गए। 27 में भारत और 30 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत अब 3-0 से जीतकर हेड टु हेड में साउथ अफ्रीका के दबदबे को खत्म कर सकता है। क्लीन स्वीप से वनडे में दोनों टीमों की जीत-हार का रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा।

सीरीज के मामले में जरूर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गईं। 6 में साउथ अफ्रीका और 8 में भारत को जीत मिली। 2005 में एक सीरीज ड्रॉ भी रही थी। दोनों ने 2023 में आखिरी वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भी भारत ने 2-1 से जीता था।

भारत में 10 साल पहले आखिरी सीरीज जीती थी भारत में दोनों टीमों ने 24 वनडे खेले, 14 में भारत और 10 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। हालांकि, सीरीज जीत में टीम इंडिया बहुत आगे हैं। भारत में दोनों ने 7 सीरीज खेलीं, 5 में भारत और महज 1 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। एक सीरीज ड्रॉ रही। साउथ अफ्रीका को इकलौती सीरीज जीत 2015 में मिली थी, तब 5 वनडे की सीरीज टीम ने एबी डिविलियर्स की कप्तानी में 3-2 से जीती थी।

घर में पिछले 15 साल से राज कर रहा भारत जनवरी 2011 के बाद से टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर किसी भी फॉर्मेट में हराना बहुत मुश्किल है। टेस्ट में जरूर पिछले एक साल में हालात खराब हो गए, लेकिन वनडे और टी-20 में दबदबा कायम है। पिछले 15 साल में भारत ने घर में 118 वनडे खेले। 84 जीते और महज 31 गंवाए। इस दौरान 2 मैच टाई और 1 बेनतीजा भी रहा। यानी होमग्राउंड पर भारत ने 71% वनडे जीते हैं।

घर में भी बहुत रन बनाते हैं रोहित-कोहली वनडे सीरीज में टीम इंडिया रेगुलर कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरने वाली है। हालांकि, रोहित और कोहली के होने से टीम मजबूत नजर आ रही है। विकेटकीपर केएल राहुल भारत की कप्तानी करेंगे। तीनों ही प्लेयर्स भारत में खूब रन बनाते हैं, साथ ही सभी ICC के वनडे बैटर्स रैंकिंग के टॉप-20 में भी हैं।

भारत में विराट कोहली से ज्यादा वनडे शतक किसी और खिलाड़ी ने नहीं लगाए हैं, वे 24 सेंचुरी लगाकर सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। सचिन के नाम 20 शतक हैं। इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ही हैं, जिनके नाम 14 सेंचुरी हैं। कोहली भारत में दूसरे टॉप स्कोरर भी हैं, वे सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 652 रन दूर हैं।

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी है साउथ अफ्रीका सीरीज भारत ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी। टीम वहां सीरीज तो 2-1 से हार गई, लेकिन कोहली और रोहित ने अपना फॉर्म साबित कर दिया। कोहली ने Sk फिफ्टी लगाई, वहीं रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

साउथ अफ्रीका सीरीज को मिलाकर वर्ल्ड कप तक भारत को 21 वनडे खेलने हैं। इन्हीं से टीम को अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन भी फाइनल करना है। शुभमन, श्रेयस और बुमराह स्क्वॉड में नहीं हैं। ऐसे में Fm सीरीज से टीम के पास अपने बैकअप प्लेयर्स को तैयार करने का मौका है।

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *