March 31, 2026

IPL- मोहाली में आज PBKS vs GT:नाम बदलने के बाद पंजाब यहां कोई मैच नहीं हारा, गुजरात से बराबरी की टक्कर; 3.30 बजे खुलेंगे गेट

0
comp-11_1774941103.gif




न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला-पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की। 3:30 बजे से दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट खुल जाएंगे। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पंजाब किंग्स का ये घरेलू मैदान है। जब से किंग्स ने अपना नाम बदला है, तब से वह शुरुआती मैच नहीं हारी है। वहीं इस मैदान में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया। पिछले 6 मैच में से तीन जीते
पंजाब किंग्स इलेवन और गुजरात के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों की टक्कर बराबर की रही है। इनमें से तीन मैच पंजाब ने और तीन मैच गुजरात ने जीते हैं। गुजरात का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 232 रन और पंजाब का 243 रन रहा है। 3:30 बजे खुल जाएंगे गेट
यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए 7 बजे टॉस किया जाएगा। वहीं दर्शकों के 3:30 बजे से गेट खोल दिए जाएंगे। दर्शकों की एंट्री के लिए 10 गेट बनाए गए हैं। इनमें से गेट नंबर 1 फिजिकल डिसेबल्ड लोगों के लिए रहेगा। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *