March 26, 2026

IPL 2026 Auction Players Analysis; All Rounders | Power Hitting | IPL ऑक्शन में 6 ऑस्ट्रेलियन ₹45.70 करोड़ में बिके: 5 अनकैप्ड भारतीयों पर ₹45 करोड़ खर्च; पेसर्स की डिमांड, ऑलराउंडर्स का दबदबा रहा; टॉप ट्रेंड

0
ipl_1765915128.gif


स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी में IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार को हुआ। 48 भारतीय और 29 विदेशी प्लेयर्स पर 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ऑस्ट्रेलिया के 6 ही प्लेयर्स 45.70 करोड़ रुपए में बिक गए। वहीं भारत के अनकैप्ड प्लेयर्स की डिमांड भी बहुत रही, टॉप-5 प्लेयर्स पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

ऑक्शन में 23 तेज गेंदबाज, 9 स्पिनर्स, 12 विकेटकीपर्स, 10 बल्लेबाज और 23 ऑलराउंडर्स बिके। इनमें भी पावर हिटिंग स्किल की डिमांड बहुत ज्यादा रही। कोलकाता ने सबसे ज्यादा 13, वहीं पंजाब ने सबसे कम 4 खिलाड़ी खरीदे। मुंबई ने सबसे कम 2.20 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं स्टीव स्मिथ, महीश तीक्षणा और डेवोन कॉन्वे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदार ही नहीं मिला।

IPL मिनी ऑक्शन के टॉप-5 ट्रेंड…

ट्रेंड-1: ऑलराउंडर्स का दबदबा

तेज गेंदबाजों की डिमांड रही

मिनी ऑक्शन में तेज गेंदबाजों की डिमांड और ऑलराउंडर्स का दबदबा देखने को मिला। 23 ऑलराउंडर्स में 12 करोड़पति बने, इनमें भी 6 की कीमत 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रही। 32 गेंदबाज बिके, इनमें 13 करोड़पति बने। जिनमें 2 पेसर्स 27.20 करोड़ रुपए में बिक गए।

10 बैटर्स बिके, इनमें भी टॉप प्लेयर कैमरन ग्रीन को छोड़ दें तो बाकी 9 की कीमत महज 11.35 करोड़ रुपए रही। हालांकि, विकेटकीपर बैटर्स ने जरूर सभी को चौंकाया। 12 विकेटकीपर्स 38.60 करोड़ रुपए में बिके, जिनमें से 10 करोड़पति बने। स्पिन बॉलर्स 9 ही बिके, जिनमें 3 की कीमत ही 1 करोड़ रुपए को पार कर पाई।

ट्रेंड-2: लोकल खिलाड़ियों पर जोर

IPL के मिनी ऑक्शन में अक्सर लोकल अनकैप्ड प्लेयर्स बहुत ज्यादा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 48 भारतीयों में 39 ऐसे रहे, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। इसके बावजूद टॉप-5 प्लेयर्स पर 45 करोड़ रुपए खर्च हो गए। 2 की कीमत तो 14 करोड़ रुपए से भी ज्यादा रही, जो IPL इतिहास का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था, जो 2022 में 10 करोड़ रुपए में बिके थे।

ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के भी एक अनकैप्ड प्लेयर को खरीदा गया। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपए में हैदराबाद का हिस्सा बने। कुल 10 अनकैप्ड प्लेयर्स करोड़पति बने, वहीं 30 की कीमत 30 से 95 लाख रुपए के बीच रही।

ट्रेंड-3: पावर हिटिंग जरूरी स्किल

ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा खर्च किए जाने का सबसे बड़ा कारण उनकी पावर हिटिंग स्किल रही। विकेटकीपर्स और बल्लेबाजों में भी वे ही प्लेयर्स करोड़पति बने, जिनकी पावर हिटिंग एबिलिटी बहुत ज्यादा रही। कैमरन ग्रीन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर और लियम लिविंगस्टन ही ऐसे 4 बैटर्स रहे, जिन्हें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत मिली। सभी का टी-20 स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का है।

ऑक्शन में एक चौंकाने वाला फैसला जोश इंग्लिस की कीमत के साथ भी देखने को मिले। उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8.60 करोड़ रुपए में खरीदा, वो भी तब जब वे टीम के लिए पूरा सीजन खेल भी नहीं पाएंगे। इंग्लिस ने खुद कन्फर्म किया है कि वे कुछ ही मुकाबले खेल पाएंगे। इसके बावजूद LSG ने उन्हें इसलिए खरीद लिया, क्योंकि उनका IPL स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का है।

ट्रेंड-4: दिग्गजों को नहीं मिले खरीदार

इस बार के ऑक्शन में कुछ ऐसे बड़े नाम भी रहे, जिन्हें कोई खरीदार ही नहीं मिला। 2023 IPL में प्लेयर ऑफ द रहे डेवोन कॉन्वे अनसोल्ड चले गए। वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कूट्जी को भी खरीदार नहीं मिला, वे लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान IPL में अपनी स्पिन गेंदबाजी को साबित कर चुके हैं, इसके बावजूद वे अनसोल्ड चले गए। वहीं राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ का नाम तक ऑक्शन में नहीं लिया गया। वे 2017 में पुणे को फाइनल तक ले गए थे।

ट्रेंड-5: 6 ऑस्ट्रेलियन ₹45.70 करोड़ में बिके

IPL ऑक्शन में हर बार ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ही सबसे महंगे बिकते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 6 खिलाड़ियों को 45.70 करोड़ रुपए की कीमत मिल गई। यानी एक खिलाड़ी की औसत इनकम 7.50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा रही। बैटर कैमरन ग्रीन तो टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन गए, उन्हें 25.20 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

बाकी विदेशों में श्रीलंका के 3 प्लेयर्स को 24 करोड़ रुपए की कीमत मिली। इनमें भी तेज गेंदबाज मथीश पथिराना 18 करोड़ रुपए में KKR का ही हिस्सा बने। बांग्लादेश का 1 और वेस्टइंडीज के 2 ही खिलाड़ी बिके, लेकिन इनकी कीमत 9 करोड़ रुपए को पार कर गई। साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स की कीमत सबसे कम रही, देश के 4 खिलाड़ी बिके, लेकिन किसी की भी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं रही।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भास्कर इंटरव्यू, नीलाम होने के बाद रोने लगे कार्तिक शर्मा:बोले- माही भाई के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं

IPL ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा, तो यह पल उनके और पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक हो गया। कार्तिक ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वे ऑक्शन पूरे परिवार के साथ टीवी पर देख रहे थे। जैसे ही CSK की आखिरी बोली लगी, घर में खुशी का माहौल बन गया, लेकिन वे खुद भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed