March 25, 2026

Iran Demands Sanctions Removal, US Non-Intervention Guarantee; War Continues for Compensation

0
4-2_1774305968.gif


  • Hindi News
  • International
  • Iran Demands Sanctions Removal, US Non Intervention Guarantee; War Continues For Compensation

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगी।

ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए।

रजाई ने टीवी पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही है और देश का नेतृत्व नए सुप्रीम लीडर के तहत मजबूती से स्थिति संभाल रहा है।

इससे पहले ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी कह चुके हैं कि देश के लोग हमलावरों को पूरी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा ने 16 मार्च को मोहसिन रजाई को अपना सलाहकार नियुक्त किया। इससे पहले वे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा ने 16 मार्च को मोहसिन रजाई को अपना सलाहकार नियुक्त किया। इससे पहले वे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ रह चुके हैं। (फाइल फोटो)

रजाई बोले- युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकती था

मोहसिन रजाई ने कहा कि यह युद्ध एक हफ्ते के भीतर ही खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल की वजह से यह जारी रहा।

रजाई के मुताबिक, अमेरिका युद्धविराम (सीजफायर) के लिए तैयार था और संघर्ष खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले जारी रखने पर जोर दिया, जिससे जंग लंबी खिंच गई।

उन्होंने दावा किया कि युद्ध के 15वें दिन के बाद अमेरिका को भी यह समझ आ गया था कि इस संघर्ष में जीत का कोई रास्ता नहीं है।

ट्रम्प बोले- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते मुजतबा जिंदा है या नहीं।

फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है।

ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान में नई राजनीतिक व्यवस्था के विकल्पों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर जॉइंट लीडरशिप का मॉडल भी अपनाया जा सकता है।

ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान बातचीत के लिए बेकरार है और जल्द समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 5 दिन या उससे कम समय में यह डील हो सकती है।

ईरान जंग पर बातचीत को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ

21 मार्च

ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, ऐसा न करने पर पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की धमकी दी।

23 मार्च

ईरान ने धमकी दी कि अगर उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया तो, वह भी खाड़ी देशों में पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा।

ट्रम्प ने बताया कि ईरान के पावर प्लांट्स पर 5 दिन के लिए हमला टाल दिया गया है। दोनों देशों में बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया।

ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।

ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ईरान ने रविवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम दागे।

ईरान ने रविवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम दागे।

अमेरिका ने रविवार को एयरस्ट्राइक कर कई ईरानी ड्रोन्स को तबाह किया।

अमेरिका ने रविवार को एयरस्ट्राइक कर कई ईरानी ड्रोन्स को तबाह किया।

इजराइल ने रविवार को लेबनान के लितानी नदी पर मौजूद अल-कासमिया ब्रिज को उड़ा दिया। इसकी वजह से दक्षिणी लेबनान का उत्तरी लेबनान से संपर्क टूट गया।

इजराइल ने रविवार को लेबनान के लितानी नदी पर मौजूद अल-कासमिया ब्रिज को उड़ा दिया। इसकी वजह से दक्षिणी लेबनान का उत्तरी लेबनान से संपर्क टूट गया।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के ईरान पर यूटर्न के 6 बड़े कारण

ट्रम्प ने 36 घंटे पहले ईरान में तबाही का बयान दिया, लेकिन अब बातचीत पर उतर आए हैं। ट्रम्प के यूटर्न के 6 बड़े कारण हैं।

  • अमेरिकी फौज को फंड की कमी- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने करीब 19 लाख करोड़ रुपए का बजट मांगा। हर दिन लगभग 13 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। संसद में ट्रम्प की पार्टी ही इस बजट के विरोध में है। ये बजट पास नहीं होने वाला है।
  • ईरान का परमाणु केंद्रों पर हमला- ईरान ने इजराइल के दो परमाणु केंद्रों डिमोना और अरद पर शनिवार रात को मिसाइल हमले किए। इससे इजराइल और अमेरिका दोनों बैकफुट पर आ गए।
  • नाटो का अमेरिका को इनकार- 32 देशों के सैन्य संगठन नाटो ने अमेरिका के कई बार के अनुरोध के बावजूद अपनी सेनाओं को नहीं भेजा। ब्रिटेन ने होर्मुज को खुलवाने के लिए युद्धपोत भेजने का ऐलान जरूर किया, पर वॉर जोन में तैनात नहीं किया। अन्य प्रमुख देश जैसे जर्मनी, इटली और तुर्किये ने भी अपने को बयानों तक सीमित रखा। ट्रम्प अकेले पड़ रहे थे।
  • ताइवान में चिप प्रोडक्शन ठप – अमेरिका ताइवान से सेमीकंडक्टर चिप का सबसे बड़ा आयातक है। ताइवान अपनी 97% ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी पर निर्भर है। टीएसएमसी के पास 11 दिन की हीलियम सप्लाई है। चिप प्रोडक्शन ठप होने के कगार है। कतर से सप्लाई बंद है। एपल और एनवीडिया पर असर पड़ रहा था।
  • खाड़ी के 40% एनर्जी इंफा तबाह- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा, खाड़ी के 9 प्रमुख देशों जैसे सऊदी अरब, यूएई और कतर के 40% एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए हैं। ग्लोबल ऑयल सप्लाई 11 मिलियन बैरल प्रतिदिन घट चुकी है। 2022 के बाद से ये सबसे बड़ा संकट उभर रहा है। फर्टिलाइजर की कमी से जूझ रही है।
  • ट्रम्प के सामने मिडटर्म की चुनौती- नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होंगे। ये ट्रम्प के लिए बड़ा लिटमस टेस्ट होगा। पहले ट्रम्प टैरिफ और अब ईरान जंग के कारण महंगाई बढ़ रही है। ट्रम्प की अप्रूवल रेटिंग में भी युद्ध के बाद 12% की कमी आई है। ट्रम्प को महाभियोग से बचने के लिए मिडटर्म में सीनेट में बहुमत को बचाए रखना होगा।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ईरान से वार्ता के लिए पाकिस्तान आ सकते हैं

एक्सियोस वेबसाइट के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच इसी हफ्ते वार्ता हो सकती है। ट्रम्प ने सोमवार देर रात पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ वार्ता की।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान से वार्ता के लिए इस्लामाबाद आ सकते हैं। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता में मिस्र, तुर्किये और कतर ने भी भूमिका निभाई है।

बताया जाता है कि ट्रम्प की ओर से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर ईरान से बातचीत कर रहे हैं।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल में मिसाइल के टुकड़े पर पैर पड़ने से व्यक्ति घायल

इजराइल में ईरानी हमले के बाद एक व्यक्ति मिसाइल के टुकड़े पर पैर पड़ने से घायल हो गया।

इजराइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के बातचीत के दावे से एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई है।

दक्षिण कोरिया का प्रमुख सूचकांक KOSPI शुरुआती कारोबार में करीब 4.25 प्रतिशत तक ऊपर गया। पहले 15 मिनट में यह 196.33 अंक बढ़कर 5,602.08 पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई थी।

वहीं जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी बढ़त के साथ खुला और 870.22 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 52,385.71 पर पहुंच गया।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अब इस जंग से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे

व्हाइट हाउस मामलों के जानकार नायल स्टेनेज का कहना है कि ट्रम्प अब इस जंग से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह युद्ध शुरू से ही अमेरिका में फेमस नहीं रहा और समय के साथ बढ़ती तेल और ईंधन की कीमतों ने आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है।

स्टेनेज के मुताबिक, “ईंधन महंगा होने से लोगों पर असर पड़ा है और ट्रम्प शायद इस आर्थिक और राजनीतिक दबाव को ज्यादा समय तक झेलने के लिए तैयार नहीं हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प के हालिया बयानों को लेकर यह भी संभव है कि वह सिर्फ समय हासिल करने की कोशिश कर रहे हों या फिर जल्द ही कोई नया फैसला सामने आ सकता है।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सांसद बोले- देश में पेट्रोल की कीमतें ट्रम्प के कारण बढ़ी

अमेरिकी संसद के माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने ट्रम्प पर आरोप लगाया है कि देश में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 75 प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए वही जिम्मेदार हैं।

शूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “एक महीने पहले पेट्रोल की कीमत 2.93 डॉलर प्रति गैलन थी, जो अब बढ़कर 3.94 डॉलर हो गई है। इसके लिए एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है- ट्रम्प।”

शूमर डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वे पहले से ही ईरान पर हमले के फैसले का विरोध करते रहे हैं और युद्ध खत्म करने की मांग कर चुके हैं।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यह भी कहा कि इस युद्ध में अरबों डॉलर बर्बाद हो रहे हैं और इसका बोझ अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट से कर्मचारियों को निकालेगा रूस

रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम ने कहा है कि वह ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट से अपने और कर्मचारियों को निकाल रहा है। हालांकि कुछ स्टाफ वहां तैनात रहेगा।

रोसाटॉम प्रमुख अलेक्सी लिखाचेव ने बताया कि इस हफ्ते की निकासी के बाद प्लांट पर केवल कुछ दर्जन कर्मचारी ही रह जाएंगे। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि एक हमला सक्रिय रिएक्टर के पास हुआ था, लेकिन इससे कोई नुकसान या चोट नहीं हुई।

वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इस प्लांट को निशाना बनाने से बचे, क्योंकि इससे “अपूरणीय” नतीजे हो सकते हैं।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी मिसाइल हमले में इजराइल की इमारत क्षतिग्रस्त

ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के बाद उत्तरी इजराइल में एक इमारत पर हमला हुआ है। इजराइली सेना के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही सर्च और रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

इमरजेंसी सेवा मैगन डेविड अडोम द्वारा जारी वीडियो में इमारत की ऊपरी मंजिल का हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और आसपास मलबा बिखरा हुआ है।

मेडिक्स के अनुसार, करीब 30 साल का एक व्यक्ति मलबे के टुकड़े लगने से हल्का घायल हुआ है। फिलहाल अन्य किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *