March 26, 2026

ISIS Spy Arrest Update; Jodhpur Zeeshan

0
comp-202_1774445255.gif


जोधपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जोधपुर में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हैंडलर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी युवक के फोन से ISIS से जुड़े संदिग्ध वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें वह सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश कर कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ता था। वह पहले से जेल में बंद ISIS से जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में भी था। पुलिस ने दो संदिग्धों को भी पकड़ा है।

दरअसल, कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस ने ISIS कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में जोधपुर के नई सड़क इलाके में रहने वाले जीशान (19) का नाम सामने आया। मंगलवार शाम विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और सदर बाजार थाना प्रभारी माणक राम की टीम के साथ मिलकर देर रात जीशान को गिरफ्तार कर लिया।

जीशान को पकड़कर ले जाती पुलिस। युवक से मंगलवार रात को पुलिस ने पूछताछ की थी।

जीशान को पकड़कर ले जाती पुलिस। युवक से मंगलवार रात को पुलिस ने पूछताछ की थी।

युवक ने मोबाइल से डिलीट कर दिए थे वीडियो

SHO सदर माणक राम विश्नोई ने बताया- युवक काफी चालाक निकला। उसने अपने मोबाइल से सभी कट्टरपंथी वीडियो और देश-विरोधी कंटेंट पहले ही डिलीट कर दिया था। हालांकि पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने डेटा रिकवर कर लिया। जांच में पता चला कि वह ‘BENX’ नाम के एक ग्रुप का एडमिन था, जिसमें वह कट्टरपंथी विचारधारा वाले शॉर्ट वीडियो और वॉइस नोटस अपलोड करता था।

एग्जाम पास करने पर बना ग्रुप एडमिन

युवक को हैंडल करने वाले हैंडलर ने पहले उसकी परीक्षा भी ली थी। जिसमें सफल होने के बाद उसे उस ग्रुप का एडमिन बना दिया था। जिसके बाद वो अन्य युवकों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने लगा। हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने स्पष्ट नहीं बताया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक करीब दो साल से वो ग्रुप से जुड़ा हुआ था। उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य संपर्कों का भी खुलासा हो सकेगा।

आतंकी का साथी जब विजयवाड़ा में पुलिस के हत्थे चढ़ा, तो उसने तुरंत ग्रुप से खुद को अलग कर लिया था।

दो संदिग्धों को भी पकड़ा

पुलिस ने ISIS मामले में दो संदिग्धों को और पकड़ा है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। उनसे पूछताछ की गई। दोनों जोधपुर के रहने वाले हैं। वहीं शाम को इन दोनों संदिग्धों को आंध्रप्रदेश पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुलिस की भाषा में इसे JIT के लिए भेजना कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

लड़ाकू विमानों की लोकेशन पाक हैंडलर्स को भेज रहा था:एयरफोर्स स्टेशन की गोपनीय जानकारियां भी दीं; 2023 से ISI के संपर्क में था सरकारी कर्मचारी

राजस्थान की इंटेलीजेंस टीम ने जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *