March 25, 2026

Israeli PM Netanyahu appeals to President for pardon | इजराइली PM नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से माफी की अपील की: भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं; ट्रम्प ने कहा था- सजा हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे

0
untitled-design-2025-11-30t163702394_1764500784.png


तेल अवीव13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक माफी मांगी है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक नेतन्याहू के वकील अमित हादद ने 111 पन्नों का आवेदन जमा कराया।

इजराइल में राष्ट्रपति को अधिकार है कि वे अदालत से दोषी ठहराए गए लोगों को माफी दे सकते हैं। जनहित से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले भी माफी दी जा सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी पिछले हफ्ते हर्जोग को पत्र लिखकर नेतन्याहू के पक्ष में माफी की अपील की है। इससे पहले ट्रम्प कह चुके हैं कि अगर नेतन्याहू को सजा हुई तो हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इजराइली कानून के मुताबिक, जब तक सुप्रीम कोर्ट नेतन्याहू को दोषी नहीं ठहराता, उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ने की जरूरत नहीं है।

इजराइली कानून के मुताबिक, जब तक सुप्रीम कोर्ट नेतन्याहू को दोषी नहीं ठहराता, उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ने की जरूरत नहीं है।

नेतन्याहू खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज

नेतन्याहू के खिलाफ यह मुकदमा मई 2020 में शुरू हुआ था। उन पर इजराइल में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा चल रहा है।

1. केस 1000 (गिफ्ट केस): नेतन्याहू पर हॉलीवुड प्रोड्यूसर अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं।

इनमें 2 लाख डॉलर की कीमत के सिगार, शैम्पेन, ज्वेलरी आदि शामिल हैं। आरोप है कि इसके बदले नेतन्याहू ने उन्हें राजनीतिक लाभ दिया।

2. केस 2000 (मीडिया डील केस): नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने येडियोट अहरोनोत अखबार के पब्लिशर से अपने लिए पॉजिटिव कवरेज की डील की। इसके बदले उन्होंने प्रतिद्वंदी अखबार इजराइल हायोम को कमजोर करने वाला कानून पास करने की शर्त मंजूर की।

3. केस 4000 (बीजेक टेलिकॉम केस): इस केस में नेतन्याहू पर आरोप है कि उन्होंने बीजेक नाम की टेलिकॉम कंपनी को लाभ पहुंचाया और इसके बदले मालिक शाउल एलोविच के न्यूज पोर्टल वल्ला पर अपने पक्ष में खबरें छपवाईं।

नेतन्याहू ने इन सभी आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है। फिलहाल इस मामले में कम से कम 2026 तक फैसला आने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद नेतन्याहू सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर कर सकते हैं।

नेतन्याहू पर केस को राजनीतिक साजिश बता चुके ट्रम्प

ट्रम्प ने 28 जून को नेतन्याहू के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार केस की आलोचना की थी।

उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा,

QuoteImage

इजराइल में नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है, वो बेहद गलत है। वो एक जंग के हीरो हैं और अमेरिका के साथ मिलकर उन्होंने ईरान के खतरनाक परमाणु कार्यक्रम को रोकने में शानदार काम किया है।

QuoteImage

ट्रम्प ने आगे कहा, “ये पागलपन है और न्याय का मजाक है। अमेरिका हर साल अरबों डॉलर इजराइल की मदद में खर्च करता है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेतन्याहू को इस मामले से मुक्त किया जाना चाहिए, उनके पास और भी बड़े काम हैं।”

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में भी नेतन्याहू पर मुकदमा दर्ज

घरेलू मुकदमों के अलावा हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने नेतन्याहू पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

आरोप है कि उन्होंने गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाया और भूख को एक रणनीति की तरह इस्तेमाल किया। हालांकि ये केस भ्रष्टाचार मामलों से अलग है, लेकिन इससे नेतन्याहू की छवि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी असर पड़ा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *