March 30, 2026

Jaipur hotels are houseful, Jaipurites will rock with big parties | जयपुर में नए साल जश्न का पैकेज 1.5 लाख तक: जैसलमेर में क्रिकेटर-सिंगर भी सेलिब्रेट करने पहुंचे; खाटूश्यामजी, गोविंददेवजी में दर्शन का समय बढ़ा – Jaipur News

0
r_1767105115.jpg


नए साल के स्वागत के लिए राजस्थान तैयार है। 31 दिसंबर की रात जयपुर में होटल, रिसॉर्ट, क्लब और टूरिस्ट स्पॉट्स पर जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते शहर के अधिकांश प्रीमियम होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। कई स्थानों पर लिमिटेड

.

प्रदेश के मंदिरों में भी नए साल के लिए खास तैयारियां की गई हैं। नए साल पर खाटूश्यामजी 72 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। जयपुर के गोविंददेवजी में भी दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है।

जयपुर के होटल में क्या खास रहेगा

  • 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए जयपुर मैरियट होटल ने अपने मेहमानों के लिए खास न्यू ईयर ईव पैकेज तैयार किए हैं। ए स्टार्ट टू रिमेम्बर थीम के तहत होटल में संगीत, लाइव परफॉर्मेंस, प्रीमियम बेवरेज और शानदार डाइनिंग के साथ तीन अलग-अलग वेन्यू पर सेलिब्रेशन होगा। इसके लिए 7999 रुपए तक के पैकेज तैयार किए गए हैं।
  • होटल द ललित में कई प्रीमियम पैकेज तैयार किए गए हैं। होटल प्रबंधन के अनुसार, यह सेलिब्रेशन जयपुर की रॉयल विरासत और आधुनिक लग्जरी का अनूठा संगम होगा। यहां मेहमान संगीत, खानपान और खास माहौल का भरपूर आनंद ले सकेंगे। इसके लिए 4,750 से 1.5 लाख रुपए तक के पैकेज बनाए हैं।
  • फेयरफील्ड बाय मैरियट अपने मेहमानों के लिए एक खास और एलिगेंट न्यू ईयर पैकेज लेकर आया है। ट्वेंटी वन बार एंड कैफे में आयोजित होने वाला यह सेलिब्रेशन अनोखी थीम पर आधारित है, जहां स्टाइल, म्यूजिक और फ्लेवर का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
  • रेडिसन ब्लू जयपुर होटल ने अपने खास न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन पैकेज तैयार किए हैं। होटल की ओर से इन आयोजनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मेहमानों को एक यादगार, भव्य और लग्जरी अनुभव मिल सके। यहां 30500 तक का पैकेज तैयार किया गया है।
  • डबल ट्री बाय हिल्टन जयपुर आमेर में ‘ग्लिमर एंड ग्लैम्स’ न्यू ईयर ईव गाला थीम पर मनाया जाएगा। इस न्यू ईयर पैकेज में ग्लोबल क्यूजीन, इंपोर्टेड कॉकटेल्स और वाइन, लाइव म्यूजिक, डीजे आफ्टर पार्टी, गिफ्ट्स और लकी ड्रॉ जैसी कई आकर्षक गतिविधियां शामिल हैं। बच्चों के लिए विशेष फन किड्स जोन की भी व्यवस्था की गई है। गाला नाइट के लिए एक्सक्लूसिव पैकेज 31 दिसंबर की रात के लिए उपलब्ध है। 27 हजार रुपए पैकेज की कीमत रखी गई है।

जयपुर में ये भी खास रहेगा

  • जय क्लब : 80 साल पूरे होने पर पार्टी की थीम ‘80 साल बेमिसाल’ रखी गई है। दिल्ली से आने वाले डीजे पार्टी पोपर रेट्रो बॉलीवुड ट्रैक्स बजाएंगे। मेंबर्स के लिए फिल्म-थीम ड्रेस कोड, स्पेशल कैनोपीज, 120×80 फीट डांस फ्लोर और वेज-जैन फूड होगा। रात 12 बजे सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति सॉन्ग्स बजेंगे।
  • जयपुर क्लब : न्यू ईयर पार्टी की थीम ‘ग्लेम एंड ग्लिटर’ होगी। डांस फ्लोर को एलईडी लाइट्स से सजाया जाएगा। दिल्ली से आए सेलिब्रिटी शेफ्स खास डिशेज सर्व करेंगे। प्रोग्राम की शुरुआत सिंगर सलीम के लाइव परफॉर्मेंस से होगी। रात 12 बजे काउंटडाउन और आतिशबाजी होगी।
  • रामाज रिसॉर्ट : टोंक रोड स्थित रामाज रिसॉर्ट में डीजे राजू चाचा की बीट्स पर जयपुराइट्स थिरकेंगे। प्योर वेज बुफे डिनर, बोनफायर, आतिशबाजी होगी। स्टे पैकेज, डिस्काउंट ऑफर्स और गिफ्ट गेम्स भी खास तरह से डिजाइन किए गए हैं।
  • आरएएस क्लब : पार्टी में डीजे म्यूजिक, बॉलीवुड मिक्स ट्रैक्स और स्पेशल डिनर अरेंजमेंट्स होंगे। न्यू ईयर नाइट पर मेंबर्स म्यूजिक और फूड के साथ फुल एंटरटेनमेंट का लुत्फ लेंगे।
  • बालाजी सेवन हिल्स : रिसॉर्ट में डेजल न्यू ईयर पार्टी में एक्ट्रेस महक चहल, हॉलीवुड डीजे अम्माया, डीजे जॉकी जायरो, बिग बॉस हेमा शर्मा और जयपुर के सिंगर साहिब कोहली परफॉर्म करेंगे।
गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के लिए दीपावली, जन्माष्टमी जैसी व्यवस्था की गई है।

गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के लिए दीपावली, जन्माष्टमी जैसी व्यवस्था की गई है।

जयपुर के गोविंददेवजी 1.45 घंटे ज्यादा दर्शन देंगे गोविंददेवजी मंदिर प्रशासन के मुताबिक, इन दो दिनों (31 दिसंबर और 1 जनवरी) में करीब 5 लाख दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। इसके चलते रूट मैप तैयार किया गया है। मंदिर प्रशासन ने दीपावली, जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी की तर्ज पर ही आने-जाने की व्यवस्था की है। नए साल पर गोविंददेवजी मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दर्शन का समय 7 से बढ़ाकर लगभग 8 घंटे 45 मिनट तक किया गया है। भीड़ अधिक होने पर प्रत्येक झांकी में 15 से 30 मिनट तक समय बढ़ाया जा सकता है।

गोविंददेवजी के लिए दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर के मुख्य द्वार से ही होगा। जयनिवास बाग से प्रवेश बंद रहेगा। मंदिर में जूता-चप्पल खोलने की व्यवस्था नहीं होगी। नि:शुल्क जूता घर भी बंद रहेगा। श्रद्धालु जूते-चप्पल सहित मंदिर के बाहर बने रैंप से और बिना जूता-चप्पल मंदिर छावनी से दर्शन कर सकेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए मुख्य द्वार से ही निकलेंगे। कंवर नगर व ब्रह्मपुरी की ओर से आने वाले श्रद्धालु जय निवास उद्यान जनता मार्केट मार्ग से प्रवेश कर श्री चिंताहरण हनुमानजी की ओर से निकास कर सकेंगे।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन के लिए सात अलग-अलग लाइनें लगेंगी।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन के लिए सात अलग-अलग लाइनें लगेंगी।

मोतीडूंगरी में गणेश चतुर्थी की तर्ज पर दर्शन की व्यवस्था की गई 31 दिसंबर को बुधवार होने के कारण मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। दर्शन व्यवस्था को इस बार पूरी तरह गणेश चतुर्थी की तर्ज पर रखा गया है। ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। महंत कैलाश शर्मा ने बताया- श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए सात अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं।

मंदिर से बाहर निकलने के लिए आठ निकासी मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दर्शन सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ शुरू होंगे और रात 9 बजे शयन आरती तक चलेंगे। यहां पर 10 से बढ़ाकर करीब 16 घंटे श्रद्धालु गणेशजी के दर्शन कर सकेंगे। नए साल पर भगवान गणेश स्वर्ण मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। गणेशजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में 72 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

72 घंटे लगातार दर्शन देंगे खाटूश्याम बाबा

खाटूश्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए खास व्यवस्थाएं की गई हैं।

खाटूश्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए खास व्यवस्थाएं की गई हैं।

नए साल के मौके पर खाटूश्याम मंदिर में 72 घंटे दर्शन होंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भीड़ को देखते हुए 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगातार मंदिर में दर्शन चालू रहेंगे। मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जाएगी। इसके अलावा दर्शन मार्ग में भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है।

इस बार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रींगस से खाटू तक का 17 किलोमीटर का मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान यहां केवल पैदल यात्री और इमरजेंसी सेवा के वाहन ही जा सकेंगे।

मेले में भीड़ बढ़ने पर इस बार भक्तों को मेला डायवर्जन, चारण खेत होते हुए मंदिर की तरफ लाया जाएगा। ऐसे में भक्तों को दर्शन करने में भी समय लगेगा। मेले में भीड़ को देखते हुए करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है, जो पूरे मेला परिसर में हर पॉइंट पर तैनात रहेंगे।

जोधपुर में एमटीवी स्टार आएंगे…

जोधपुर में एमटीवी हसल फेम रैपर सियाही लाइव परफॉर्म करेंगे।

जोधपुर में एमटीवी हसल फेम रैपर सियाही लाइव परफॉर्म करेंगे।

जोधपुर में न्यू ईयर पर कई बड़े आयोजन होने वाले हैं, जिनमें सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस, राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष पार्टियां शामिल हैं। शहर के प्रमुख होटलों और रिसॉट्‌र्स में कई इवेंट होंगे।

होटल बद्री पैलेस में एमटीवी हसल फेम रैपर सियाही लाइव परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट को RJ शैलेंद्र होस्ट करेंगे और यहां अनलिमिटेड फूड, मॉकटेल्स, DJ सेट्स, फायरवर्क्स और विभिन्न गेम्स की व्यवस्था होगी। यह इवेंट 31 दिसंबर को शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक होगा। रेडिसन होटल जोधपुर में न्यू ईयर ईव बैश आयोजित होगा, जिसमें गाला डिनर, लाइव बैंड और DJ, लांगा/राजस्थानी लोक नृत्य, प्रीमियम बेवरेजेज, लग्जरी बुफे, इंडियन स्ट्रीट फूड, फायरवर्क्स, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और लकी ड्रॉ शामिल होंगे। यह इवेंट 31 दिसंबर रात 8 बजे से 1 जनवरी दोपहर 12:15 बजे तक होगा। होटल मधुरम रॉयल और होटल रणबंका पैलेस में भी विशेष आयोजन होंगे। इनमें कच्ची घोड़ी डांस, भवाई डांस, चारी डांस और तेरहताली डांस जैसे राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यहां बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर के लिए पुरस्कार और लकी विनर्स के लिए शिमला, मनाली और राजस्थान के होटलों में रूम वाउचर दिए जाएंगे। होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में न्यू ईयर पर DJ नाइट है। इसमें जोधपुर के लोकल कलाकार हिस्सा लेंगे।

होटल रेडिसन जोधपुर – ‘New Year’s Eve Bash’। यहां गाला डिनर के साथ लाइव बैंड, डीजे, लंगा (राजस्थानी फोक) डांस और आतिशबाजी होगी।

हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा अपनी टीम के साथ देंगे परफॉर्मेंस…

हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा अजमेर में प्रफोर्म करेंगे।

हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा अजमेर में प्रफोर्म करेंगे।

अजमेर के खरे-खड़ी रोड पुष्कर स्थित सरीन अरावली रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। 31 दिसंबर को हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस देंगे। पार्टी में कपल 6000, गर्ल 3000 और बॉय के 3500 रुपए का पास रखा गया है।

होटल RTDC में श्री विनायक इवेंट की ओर से न्यू ईयर पार्टी होगी। पार्टी में पब्लिक के लिए अनलिमिटेड वेज और नॉनवेज फूड रखा गया। डीजे नाइट, बेली डांस और फायरवर्क का आयोजन किया जाएगा। गर्ल्स 1100, बॉय 1200, कपल 2200 रुपए का पास है।

उदयपुर में 300 से ज्यादा पार्टी होंगी, सिंगर आएंगे

उदयपुर में 300 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्टी होनी है। सभी जगह 8 बजे से पार्टी शुरू होगी, जो देर रात चलेगी। उदयपुर में इस बार भी सर्वाधिक पार्टी शहर के अंबामाता, नाई और बडगांव क्षेत्र में हो रही है। क्लब पार्टी के रेट 2 हजार (सिंगल) से 50 हजार रुपए (6 लोग) तक हैं। इसमें कोई आर्टिस्ट नहीं होगा। सिर्फ डीजे डांस, ग्रुप डांस, फायर वर्क्स और डिनर होगा। शहर में आधा दर्जन से बड़े होटल्स में भी फॉरेन कंट्री थीम बेस्ड पार्टी होगी।

आर्टिस्ट पार्टी के 3500 (सिंगल) से 80 हजार (8 लोग) के रेट हैं। ओपन एयर पार्टी में लगभग यही रेट्स है। उदयपुर में सबसे बड़ी पार्टी में लाइव सिंगर राजीव राजा आ रहे हैं। उनके साथ डीजे रूप टॉमोरलैंड आर्टिस्ट रहेंगे। एक पार्टी में डीजे शेडो और डीजे अख्तर परफॉर्म करेंगे। ज्यादातर पार्टी में जगलिंग एक्ट्स, डांस, सिंगिग, डीजे की परफॉर्मेंस होंगे।

उदयपुर के जगदीश मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर और अस्थल मंदिर में सर्वाधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह मंगला दर्शन 5 बजे से शुरू होंगे। इसके लिए मंदिर मंडल ने भी अपने स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। नए साल के मौके पर होटल्स 4 से 5 गुना महंगे हो गए हैं।

न्यू ईयर की रात को आतिशबाजी को देखते हुए उदयपुर नगर निगम ने भी नाइट में फायर बिग्रेड के स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

जैसलमेर में भी उत्साह

क्रिकेटर जहीर खान परिवार और दोस्तों के साथ जैसलमेर पहुंचे।

क्रिकेटर जहीर खान परिवार और दोस्तों के साथ जैसलमेर पहुंचे।

जैसलमेर में 31 दिसंबर की शाम नए साल के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शहर के करीब 300 होटल और 200 से ज्यादा रिसॉर्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए होटल और रिसॉट्‌र्स में पारंपरिक राजस्थानी रंग के साथ आधुनिक पार्टी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इनमें सिंगर एपी ढिल्लो और क्रिकेटर जहीर खान भी शामिल हैं। ये लोग नए साल का जश्न होटल सूर्यगढ़ में मनाएंगे।

न्यू ईयर ईव पर मेहमानों के लिए 100 से अधिक तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। मेन्यू में दाल–बाटी–चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर–सांगरी जैसे पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के साथ कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और अन्य फूड आइटम शामिल रहेंगे। कई जगह लाइव किचन और स्पेशल मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई है।

मनोरंजन के लिए होटल और रिसॉट्‌र्स में राजस्थानी लोक संगीत, कालबेलिया डांस और डेजर्ट थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही कई स्थानों पर DJ पार्टी भी होगी। कुछ होटल्स में इन-हाउस गेस्ट के लिए एक्सक्लूसिव पार्टी रखी गई है, जबकि बाहरी मेहमानों के लिए अलग से एंट्री पास के साथ पार्टी का इंतजाम किया गया है। न्यू ईयर पार्टी की एंट्री फीस होटल और रिसॉर्ट के अनुसार तय की गई है। सिंगल एंट्री 3000 से 15000 रुपए और कपल एंट्री 6000 से 20000 रुपए तक रखी गई है। इसमें खाना और मनोरंजन शामिल है।

सम के फोर्ट अरण्या रिसॉर्ट में बिरखा नामक शो होगा। इसमें रागधानी बैंड प्रस्तुति देगा। 6 हजार सिंगल एंट्री व 10 हजार कपल एंट्री रहेगी।

होटल रूपल में DJ मृघनश प्रस्तुति देंगे। यहां सिंगल एंट्री 4 हजार रुपए और कपल एंट्री 6500 रुपए रखी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed