March 28, 2026

Jalandhar Origin Family Robbed Five Luxury Cars Worth Australia | ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी फैमिली की 5 लग्जरी कारें चोरी,VIDEO: चाकू लेकर घुसे बदमाश, पोर्श-मर्सिडीज जैसी गाड़ियां ले गए; ₹4 करोड़ से ज्यादा कीमत – Jalandhar News

0
ezgif-72fb337e9778e27e_1765454655.gif


आस्ट्रेलिया रहने वाला अग्रवाल परिवार चोरी के बारे में जानकारी देता हुआ।

पंजाब के जालंधर से ऑस्ट्रेलिया में जाकर बसे परिवार की 5 लग्जरी कारें चुरा ली गईं। गाड़ियों की कीमत 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। परिवार को चोरी का पता सुबह लगा। जब उन्होंने घर में लगे CCTV खंगाले तो देखा कि रात में युवक चाकू लेकर आए थे। वे 2

.

इस चोरी की घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने घटना के बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही चोरी हुईं पांचों लग्जरी गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। इनमें पोर्श-मर्सिडीज जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके बाद भी परिवार को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।

चोरी के 3 PHOTOS…

हाथों में चाकू लेकर घर में घुसे थे बदमाश। CCTV में दिखे।

हाथों में चाकू लेकर घर में घुसे थे बदमाश। CCTV में दिखे।

पहले लॉन्ड्री रूम से चोरों ने घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, अंदर का दरवाजा लॉक होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

पहले लॉन्ड्री रूम से चोरों ने घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, अंदर का दरवाजा लॉक होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

इसके बाद चोर उनकी एक-एक कर गाड़ियां लेकर भाग गए।

इसके बाद चोर उनकी एक-एक कर गाड़ियां लेकर भाग गए।

ऐसे हुई चोरी की घटना…

  • ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करता है अग्रवाल परिवार: यह घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के पॉश एरिया गोल्ड कोस्ट में घटित हुई है। जालंधर के अरुण अग्रवाल का परिवार ऑस्ट्रेलिया में सेटल है। वह यहां बिजनेस करते हैं। परिवार ने बताया है कि उनकी मिलियन डॉलर की 5 लग्जरी कारें चोरी हुईं।
  • युवक हाथ में चाकू लिए पहुंचे: उन्होंने बताया कि घर में लगे CCTV में चोर देखे गए। इसमें 5 युवक हाथ में चाकू पकड़े और मास्क लगाए घर में घुसते हैं और कारों को ले जाते हैं। क्रिसलैंड पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि वारदात को 5 युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में 2 नाबालिग चोरों को भी अरेस्ट किया गया है। अलग-अलग जगह रेड कर 5 लग्जरी कारें भी बरामद कर ली हैं। साथ ही चोरों से ड्रग्स और वारदात में उपयोग किए गए चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।
  • 1 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता था: घर की मालकिन प्रज्ञा अग्रवाल और उनके पति सौरभ अग्रवाल का कहना है कि वे इस घटना से सदमे में हैं। उन्हें 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता था।
  • लुटेरों ने लॉन्ड्री दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की: उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को हथियारबंद युवक उनके गोल्ड कोस्ट वाले घर में घुस गए। उस समय उनका नवजात बच्चा सो रहा था। सारी घटना CCTV में कैद हुई है। प्रज्ञा ने बताया कि उनके घर पर सिक्योरिटी अलार्म लगा है। एक डॉग भी सुरक्षा के लिए था। बावजूद इसके लुटेरों ने लॉन्ड्री के दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की। इसमें वे नाकाम रहे। इसके बाद 2 कारें लेकर भाग गए।
  • दूसरी बार फिर आए, 3 और गाड़ियां ले गए: प्रज्ञा के अनुसार, घटना के कुछ देर बाद लुटेरे अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए। इसके बाद परिवार के बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली बाकी 3 गाड़ियां भी ले गए। इस घटना के बाद से वह डर गए हैं।
घटना के बाद जब CCTV खंगाले तो उसमें चोर दिखे।

घटना के बाद जब CCTV खंगाले तो उसमें चोर दिखे।

पति सौरभ बार-बार चेक करने उठता है सिक्योरिटी अलार्म प्रज्ञा ने बताया कि वह अभी कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। लूट की इस घटना के बाद वह अपने बच्चे को लेकर भी चिंतित हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उनके पिता का निधन हुआ है। अभी वह पिता के निधन के दुख से भी उबर नहीं पाई थीं कि अब ये लूट हो गई।

प्रज्ञा ने बताया कि घटना के बाद से उसके पति भी डरे हुए हैं। सौरभ हर 30 मिनट में यह देखने के लिए जाग जाते हैं कि घर सुरक्षित है या नहीं।

घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ अग्रवाल घटना के बारे में बताते हुए भावुक हो गए।

घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ अग्रवाल घटना के बारे में बताते हुए भावुक हो गए।

जालंधर के अरुण अग्रवाल के बेटे-बहू रहते हैं आस्ट्रेलिया में जानकारी के मुताबिक, जालंधर के शक्ति नगर में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी अरुण अग्रवाल के बेटे एडवोकेट सौरभ अग्रवाल परिवार सहित ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन के पॉश इलाके गोल्ड कॉस्ट में बसे हैं। अरुण अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका बेटा एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, बहू व बच्चे घर में ही मौजूद थे।

आधी रात के समय हथियारबंद लुटेरे उनके घर में घुस आए। लुटेरे यहां से पोर्श केयेन, मर्सिडीज-बेंज E220, मर्सिडीज-AMG G63, मर्सिडीज-बेंज E300 और एक 2024 मर्सिडीज-बेंज GLC300 कारें ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *