April 1, 2026

Jannat Zubair Attacked Highway | Brother Ayan Safe

0
jannat-zubair-4itg-1749716276585_1773722436.png


1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके छोटे भाई अयान जुबैर के साथ नवी मुंबई के पनवेल में मारपीट की घटना हुई है। सोमवार को दिनदहाड़े हाईवे पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और मारपीट की।

जन्नत ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब वे दोनों सुरक्षित हैं और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एक्ट्रेस ने कहा- हम सुरक्षित हैं, अफवाह न फैलाएं

स्टेटमेंट में कहा गया की, हम सबको अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और अयान के साथ कल हाईवे पर दिनदहाड़े मारपीट और पीछा करने की घटना हुई। अभी पुलिस अथॉरिटीज एक्टिवली मामले को देख रही हैं और जांच जारी है।

जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और बिना पुख्ता जानकारी के कुछ भी शेयर न करें।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

फुलवा’ से मिली थी पहचान, सोशल मीडिया पर हैं करोड़ों फॉलोअर्स

जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘फुलवा’ से की थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘काशी’ और ‘तू आशिकी’ जैसे पॉपुलर शोज में लीड रोल निभाया। जन्नत ने बॉलीवुड फिल्म ‘हिचकी’ में भी काम किया है और वे ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं।

जन्नत भारत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली डिजिटल इन्फ्लुएंसर में से एक हैं, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों चाहने वाले हैं।

भाई अयान भी ‘गली बॉय’ में आ नजर चुके

जन्नत के छोटे भाई अयान जुबैर ने ऐतिहासिक शो ‘जोधा अकबर’ में छोटे सलीम का किरदार निभाकर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘महाबली हनुमान’ जैसे शोज में दिखे।

फिल्मों की बात करें तो अयान रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अयान अपनी बहन जन्नत के साथ अक्सर सोशल मीडिया वीडियो में नजर आते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *