JLF Jaipur Day 2: Royal Session With Gaj Singh
विश्वनाथन आनंद ने जेएलएफ में कहा चेस गेम के दौरान माइंड कंट्रोल, पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में ग्रैंडमास्टर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते यूज पर कहा कि – मैं एआई से जवाब नहीं खोजता हूं। आई आपको आसानी से जवाब दे सकता है, लेकिन किसी भी समझने वाले के जवाब का लॉजिक क्या है, यह जानना जरूरी है।
.
लाइटनिंग किड सेशन में विश्वनाथन आनंद ने चेस के साथ खेल को लेकर अपने एटीट्यूड और गुस्से को लेकर भी बात की। JLF में दूसरे दिन की शुरुआत भंवरी देवी के म्यूजिक के साथ हुई।
इसके बाद चारबाग में विश्वनाथ आनंद का सेशन हुआ। वहीं, फ्रंट लॉन में हो रहे असेम्बलिंग इंडियाज कॉन्स्टिट्यूशन में शशि थरूर नहीं पहुंचे।

जेएलएफ में ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बुक लाइटनिंग किड को लेकर भी क्रेज दिखा। ये बुक ग्रैंडमास्टर की लाइफ पर बेस्ड है।
ग्रैंडमास्टर ने बच्चों से कहा- प्रैक्टिस बहुत जरूरी
जेएलएफ का आज दूसरा दिन है। आज चारबाग में हुए पहले सेशन में ग्रैंडमास्टर ने बच्चों के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। उन्होंने कहा- प्रैक्टिस करते रहना बेहद जरूरी है।
मैं भी बहुत गेम हारा हूं। जब मैं तीन गेम हार गया था। तब मैंने हार में ध्यान नहीं दिया, सिर्फ प्रैक्टिस को प्रायोरिटी दी। उन्होंने अपनी खिलाड़ी बनने की जर्नी भी शेयर की।
आनंद ने बताया कि पेरेंट्स का रोल भी करियर को शेप करने में बहुत बड़ा होता है। उनके जीवन में चेस उनकी मां के कारण आया।
वे ही उन्हें लेकर हर टूर्नामेंट में जाती थीं। आनंद ने चारबाग के सेशन में एआई की बढ़ती इंपोर्टेंस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे एआई से हर जवाब नहीं खोजते हैं। एआई के जवाब समझने में ही थकान होने लगती है।

बॉलीवुड के नए ट्रेंड पर बात करेंगी शोभा डे
फेस्टिवल में आज ‘बापजी, महाराजा ऑफ मारवाड़- जोधपुर: द किंग हू वुड बी मैन’ सेशन में जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के गज सिंह, लेखक अमन नाथ और योगी वैद्य से रीमा हूजा बातचीत करेंगी। ‘द सेंसुअल सेल्फ : ग्लैमर, सेलिब्रिटी एंड सब्सटेंस’ सेशन में शोभा डे के साथ अनीश गवांडे चर्चा करेंगे।


JLF की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…