March 28, 2026

Kangana Ranaut Appear Bathinda Court Today in Farmers Protest Defamation Case | बठिंडा कोर्ट में फिर पेश नहीं हुईं कंगना रनोट: हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल की; मानहानि केस में 15 जनवरी को अगली सुनवाई – Bathinda News

0
9ff70653-fdd3-419a-a436-f677f478a4c01767585192593_1767613911.jpg


बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट।

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट एक बार फिर बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके अदालत में उपस्थित न होने के चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय कर दी है।

.

इस संबंध में दूसरे पक्ष बेबी महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि कंगना रनोट को आज अदालत में पेश होना था। हालांकि, उनकी ओर से उनके वकील वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए और एक बार फिर हाजिरी से छूट और माफी की अर्जी दाखिल की।

पहले भी लगा चुकीं हाजिरी से छूट की अर्जी

वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि बेबी महिंदर कौर की ओर से इस अर्जी का विरोध किया गया है। उनका कहना है कि कंगना रनोट इससे पहले भी कई बार हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल कर चुकी हैं।

पहली बार उन्होंने जरूरी काम का हवाला दिया था, जिसे स्वीकार किया गया था। उस समय लोकसभा सत्र का कारण भी सामने आया था, लेकिन अब ऐसा कोई कारण नहीं है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि कंगना रनोट की हाजिरी से छूट की अर्जी को खारिज किया जाए और उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए जाएं।

बठिंडा जिला कोर्ट।

बठिंडा जिला कोर्ट।

किसान आंदोलन के समय का है मामला

यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं।

इस मामले को खत्म करने के लिए कंगना रनोट ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *