March 26, 2026

Kanye West Delhi Concert Postponed to May 2026

0
kanye-west-0814-gq-fekw0101_1773654977.png


13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का दिल्ली में होने वाला मेगा कॉन्सर्ट टल गया है। यह शो पहले 29 मार्च को होना था, लेकिन अब इसे 23 मई, 2026 के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

रैपर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बदलाव की जानकारी देते हुए फैंस के साथ अपडेट शेयर किया।

सुरक्षा कारणों से टला कॉन्सर्ट

कान्ये वेस्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और क्षेत्रीय स्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रैपर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके लिए फैंस, आर्टिस्ट और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा सबसे ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शो की तारीख को आगे बढ़ाना जरूरी था।

पुराने टिकट ही रहेंगे वैलिड

शो के टलने से उन फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है जिन्होंने पहले ही टिकट बुक कर लिए थे। रैपर ने साफ किया कि 29 मार्च के शो के लिए खरीदे गए सभी टिकट 23 मई को होने वाले रिशेड्यूल शो के लिए मान्य रहेंगे। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा, आपकी समझ और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद। हम सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कान्ये वेस्ट 24 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।

कान्ये वेस्ट 24 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ा तनाव

इस कॉन्सर्ट के टलने के पीछे ग्लोबल लेवल पर चल रहा युद्ध मुख्य कारण है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर है, जिसका असर अब इंटरनेशनल इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स पर भी दिखने लगा है।

पहली बार भारत आने वाले थे कान्ये

कान्ये वेस्ट का भारत में यह पहला बड़ा शो होने वाला था, जिसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। दिल्ली का यह इवेंट लंबे समय से सुर्खियों में है। कान्ये वेस्ट 24 बार के ग्रैमी विजेता हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *