March 28, 2026

Karnataka BJP vs Congress MLA Fight VIDEO | Bidar Zilla Panchayat | मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग का नोटिस: SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिलीं; यूपी में जन्मे क्रिकेटर और उनके भाई पश्चिम बंगाल में वोटर

0
image-resize-color-correction-and-ai-53_1767615208.jpg


कोलकाता2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसीलिए दोनों को बुलाया गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियों मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया है।

शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में स्थित अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी।

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 16 दिसंबर को बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें 58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

शमी विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं

शमी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में राजकोट में बंगाल को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। शमी की सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होनी है। मोहम्मद शमी को 11 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में नहीं चुना गया है।

बंगाल में SIR पर उठे सवाल

बंगाल में SIR की हियरिंग एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रही है। अगर फॉर्म में कोई गलती है, मैपिंग ठीक से नहीं हुई है या डॉक्यूमेंट्स में कोई दिक्कत है, तो उन्हें हियरिंग के लिए बुलाया जाता है। पूर्व मंत्री कांति गंगोपाध्याय से लेकर सांसद काकली घोष दस्तीदार के परिवार वालों तक को बुलाया गया है।

बंगाल में SIR पर गरमाई सियासत

तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग पर SIR के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बिना प्लान के और गलत SIR करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि अगर राज्य की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो SIR प्रोसेस को सस्पेंड कर दिया जाए।

ममता बनर्जी के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त को एक लेटर लिखा है। विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि तृणमूल वोटिंग के लिए नकली वोटर्स को बचा रही है। ममता बनर्जी घबरा गई हैं। मुख्यमंत्री ने SIR को सस्पेंड करने के लिए जो लेटर लिखा है, वह इसका सबूत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *