March 31, 2026

Kartik Aaryan Girlfriend Rumour; Karina Kubiliute Goa Vacation Photos | कार्तिक से नाम जुड़ने पर करीना कुबिलियूट ने तोड़ी चुप्पी: कहा- मैं कार्तिक की गर्लफ्रेंड नहीं हूं, कमेंट सेक्शन ऑफ किया, वेकेशन फोटोज से डेटिंग की अफवाह

0
as_1767768185.jpg


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरों से सुर्खियों में आ गए। मंगलवार को कार्तिक ने गोवा से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके ठीक बाद 18 साल की करीना कुबिलियूट की भी ठीक उसी लोकेशन से तस्वीर सामने आई, जहां कार्तिक मौजूद थे। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आ गईं। हालांकि चर्चा में आने के बाद करीना ने इस पर रिएक्शन दिया है।

पहले कार्तिक आर्यन और करीना की वेकेशन की तस्वीरें देखिए-

करीना ने कार्तिक आर्यन से नाम जुड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा था, मैं कार्तिक को नहीं जानती, मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं, मैं परिवार के साथ वेकेशन पर हूं।

कार्तिक से डेटिंग की खबरों के साथ ही करीना कुबिलियूट के इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में दोनों का नाम जोड़ते हुए कई कमेंट्स किए जाने लगे। ऐसे ही एक कमेंट के जवाब में करीना कुबिलियूट ने लिखा, मैं कार्तिक की गर्लफ्रेंड नहीं हूं।

इसके कुछ देर बाद ही करीना कुबिलियूट ने अपना इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।

कैसे शुरू हुईं डेटिंग की खबरें

मंगलवार को कार्तिक आर्यन ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से गोवा वेकेशन की तस्वीर शेयर की। वो बीच पर लेटे नजर आए। कुछ देर बाद रेडिट में करीना कुबिलियूट की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वो ठीक उसी बीच पर, उसी लोकेशन पर थीं, जहां कार्तिक आर्यन थे। रेडिट पर करीना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कार्तिक करीना को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता।

कौन हैं करीना कुबिलियूट?

करीना कुबिलियूट ग्रीस की रहनेवाली हैं, जिनकी उम्र महज 18 साल है। करीना ब्रिटेन में रहकर कार्लिसले कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं, इसके साथ ही वो एक चीयरलीडर भी हैं। शुरुआत में करीना के इंस्टाग्राम पर महज 300 से 400 फॉलोवर्स थे, लेकिन कार्तिक आर्यन से नाम जुड़ने के बाद अब उनके फॉलोवर्स की संख्या 14 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed