March 28, 2026

Kashmir Udhampur Terrorists Encounter Update; Indian Army | SOG Police | उधमपुर में लगातार दूसरे दिन एनकाउंटर, दो जवान घायल: कल एक पुलिसकर्मी की जान गई थी; एक आतंकवादी के जख्मी होने की आशंका

0
comp-10-161764320162_1765860683.gif


श्रीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में लगातार दूसरे दिन, मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह गोलीबारी में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के दो जवान घायल हो गए हैं।

आशंका है कि इस दौरान आतंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल गोलीबारी रुक गई है, लेकिन पूरे इलाके को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। आतंकियों की संभावित भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

उधमपुर में सोमवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। कल देर रात तक चली गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। वहीं जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकी को भी गोली लगने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस में SOG के जवान अमजद पठान की एनकाउंटर में मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस में SOG के जवान अमजद पठान की एनकाउंटर में मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 ऑपरेशन…

4 नवंबर 2025: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था।सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छत्रू में आतंकियों का ग्रुप कई महीनों से एक्टिव है। पिछले एक साल के दौरान, ऊंचाई वाले जंगली इलाकों में छिटपुट आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं।

13 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर: 12 घंटे चली मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास कुंबकडी के जंगल में यह ऑपरेशन 12 घंटे तक चला था। आतंकियों ने यहां से घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया।

8 सितंबर 2025: कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर सेना ने कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया था। गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन गुड्‌डर’ नाम दिया था। इस दौरान घायल हुए दो जवान भी शहीद हुए थे।

मार्च से अगस्त: एनकाउंटर और फायरिंग में 7 सुरक्षाकर्मी शहीद

13 अगस्त : 13 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। LoC पर गोलीबारी की यह घटना उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थित चुरुंडा गांव के पास हुई थी।

8 मई : LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में जवान लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए थे। यह गोलाबारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ, तंगधार और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई। शहीद दिनेश कुमार 5 फील्ड रेजिमेंट से थे।

12 अप्रैल : अखनूर में 12 अप्रैल को आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में एक रात पहले एनकाउंटर शुरू हुआ था।

28 मार्च : इससे पहले 28 मार्च को कठुआ में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। जबकि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के 4 जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह शहीद हुए थे। इनके अलावा DSP धीरज सिंह समेत तीन जवान घायल हुए थे।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

पहलगाम हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी: NIA ने 1300 पेज की चार्जशीट में सबूत दिए

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के 237 दिन बाद सोमवार को 1300 पेज की चार्जशीट दाखिल की। जम्मू में NIA स्पेशल कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में हमले की साजिश पाकिस्तान में रचे जाने के सबूत दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *