March 28, 2026

Katrina Kaif-Vicky Kaushal reveal the name of their son | कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने बेटे का नाम रिवील किया: एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पहली झलक दिखाते हुए लिखा-हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल

0
image-gifs_1767787506.gif


45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल सात नवंबर को पेरेंट्स बने थे। अब कपल ने बेटे के जन्म के दो महीने बाद उसका नाम रिवील किया है। कटरीना-विक्की ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।

कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी, विक्की और बेटे के हाथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारी रोशनी की किरण…विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे आभार।’

कपल के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैंस से खूब प्यार मिला रहा है। ऋतिक रोशन ने कमेंट में लिखा- ‘गॉड ब्लेस। वेलकम विहान। शानदार खबर। बधाई और प्यार।’

वहीं, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, ऋचा चड्ढा, दिया मिर्जा, अदिति राव हैदरी ने हार्ट और ईवल आई इमोजी के साथ प्यार जताया है।

शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बना कपल

इससे पहले सात नवंबर को विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनको एक बेटा हुआ है। कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की’

बता दें कि कटरीना कैफ ने 23 सितंबर के महीने में मां बनने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे।

इसके साथ कटरीना ने लिखा था- ‘हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।’

विक्की और कटरीना ने 2021 में की थी शादी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में हल्दी, मेहंदी, संगीत, जयमाला और सात फेरे सहित सभी पारंपरिक रीति-रिवाज शामिल थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *