Kaushambi Accident: Prayagraj Returnees Injured
- Hindi News
- National
- Kaushambi Accident: Prayagraj Returnees Injured | Pickup Trailer Collision
कौशांबी1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ।
सभी लोग प्रयागराज से लौट रहे थे।
पहले हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए…

हादसे में मृत लोगों की बॉडी जिला अस्पताल लाई गईं।

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रेलर से टकरा गई।

हादसे के बाद सभी घायल सड़क पर बदहवास पड़े रहे।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी लोग प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर चारो तरफ लोग पड़े दिखाई दे रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। यहां से जिन लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ का इलाज PHC में कराया जा रहा है।
सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
खबर अपडेट हो रही है
