April 9, 2026

Kerala Assam Puducherry Election Update; Voting Percantage

0
comp-1-10_1775709253.gif


  • Hindi News
  • National
  • Kerala Assam Puducherry Election Update; Voting Percantage | BJP Left Congress

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग चल रही है। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ।

पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। यहां आने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा भी की। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया। असम के सीएम हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।

केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।

असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।

पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया।

पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया।

असम, केरलम, पुडुचेरी चुनाव से जुड़े अपडेट्स

  • केरलम तिरुवनंतपुरम में एक्टर मोहनलाल ने वोट किया। केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम में वोट किया। वे नेमम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने कन्नूर में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने त्रिशूर में मतदान किया।
  • असम के बरपेटा में सुबह से तेज बारिश के कारण वोटिंग में परेशानी आई। पुडुचेरी में रोबोट ने पोलिंग बूथ पर आने वाले वोटर्स का स्वागत किया।

तीनों राज्यों में जारी वोटिंग की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरलम: UDF प्रत्याशी ने वोट डाला

केरलम के तिरुवनंतपुरम में वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र के UDF उम्मीदवार के. मुरलीधरन ने जवाहर नगर एलपी स्कूल में अपना वोट डाला।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के जालुकबारी में महिलाओं के लिए स्पेशल रुम बनाया

असम के जालुकबारी में समाज कल्याण विभाग (ICDS) ने मतदान केंद्र पर महिलाओं के लिए स्पेशल रूम बनाया गया है।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरलम: वित्त मंत्री बोले- लोग LDF के लिए सकारात्मक

केरलम के कोल्लम में राज्य के वित्त मंत्री और कोट्टारक्कारा से LDF उम्मीदवार के एन बालागोपाल ने कहा- हर जगह मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। लोगों के बीच LDF के प्रति सकारात्मक रुझान है। मतदाताओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहुत सकारात्मक है। मतदान का प्रतिशत बहुत अधिक रहेगा।

03:41 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: AJP उम्मीदवार बोलीं- व्यवस्था बदलने के लिए उसका हिस्सा बना जरूरी है

असम की गुवाहाटी सेंट्रल सीट से AJP उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने वोट डाला। उन्होंने कहा- यह बहुत अच्छी बात है कि मुझे एक बहुत ही प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का यह अवसर मिला है और मैं लोगों के बाहर आकर वोट डालने का इंतजार कर रही हूं। यह अच्छा लगता है कि युवा उम्मीदवार व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आए हैं और अगर हम सचमुच कोई बदलाव लाना चाहते हैं, तो हमें इस व्यवस्था का हिस्सा बनना होगा।

03:35 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी कलेक्टर बोले- सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने आ रहे

पुडुचेरी के कलेक्टर ए. कुलोथुंगन ने कहा- लोग बड़े उत्साह के साथ वोट डालने आ रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि सुबह-सुबह ही इतनी बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बाहर निकल रहे हैं। आज सुबह सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल सफलतापूर्वक पूरे हो गए।

03:34 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने वोट डाला

कांग्रेस महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने केरलम के अंबालापुझा के वोट डाला।

03:10 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: UDF उम्मीदवार बोले- जनता ही राजा है

केरलम के एर्नाकुलम में अभिनेता और पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से UDF उम्मीदवार रमेश पिशारोडी ने कहा- एक राजनेता का काम सेवा करना है। हम जनता को आदेश नहीं दे सकते हैं। हम उन्हें हुक्म नहीं चला सकते। वे ही राजा हैं। व्यापार में हम कहते हैं कि ग्राहक ही राजा होता है। ठीक उसी तरह, सभी लोग, उस क्षेत्र के सभी मतदाता, वे ही राजा हैं। केरल के मामले में BJP को LDF से कोई डर नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है। जब BJP सत्ता में आई, तो उन्होंने सबसे पहले ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात कही थी।

03:08 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी के पूर्व सीएम बोले- राज्य में INDI गठबंधन की सरकार आएगी

पुडुचेरी के पूर्व सीएम वी. नारायणसामी ने विधानसभा चुनावों में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा- पुडुचेरी की जनता चाहती है कि INDI गठबंधन सत्ता में आए। मुझे पूरा भरोसा है कि INDI गठबंधन यहां सरकार बनाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करें।

02:52 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: मंत्री मोहम्मद रियास बोले- लोग हमारे पक्ष में

केरलम के कोझिकोड में राज्य सरकार के मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार पीएम मोहम्मद रियास ने कहा- हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। हर महीने LDF सरकार पेंशन देती है और एक नई परियोजना भी है, जिसके तहत महिलाओं को पेंशन दी जाती है। इसके अलावा अच्छी सड़कें, अच्छे सरकारी स्कूल और अच्छे सरकारी अस्पताल भी हैं। लोग LDF के पक्ष में हैं। हमें अच्छा बहुमत मिलेगा।

02:51 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने वोट डाला

केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने वोट डाला। उन्होंने कन्नूर में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला।

02:50 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम सीएम विजयन वोट डालने पहुंचे

केरलम के कन्नूर में राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।

02:48 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने वोट डाला

केरलम के पथनमथिट्टा में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अनाप्पारा सरकारी में बने पोलिंग बूथ पर वोट किया।

02:45 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: पहली बार वोट डालने वाली वोटर ने कहा- हम प्रगति चाहते हैं

असम के जालुकबारी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। पहली बार वोट डालने वाली वोटर ने कहा- हम प्रगति चाहते हैं।

02:43 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने वोट डाला

केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के जवाहर नगर नर्सरी और LP स्कूल में वोट डाला।

02:20 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी में रोबोट ने वोटर्स का स्वागत किया

पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया।

02:10 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम के जलुकबारी में वोटिंग जारी

असम के जलुकबारी में एक बूथ पर पोलिंग जारी है। वोट डालने के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाती महिला वोटर।

02:08 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम के बरपेटा में तेज बारिश

असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। बरपेटा में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसके कारण वोटर्स घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

02:05 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: भाजपा सांसद गोपी बोले- लोग अपनी मिट्टी के लिए वोट करें

भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने वोट डालने के बाद कहा- अपनी मिट्टी के लिए वोट करें। सभी राजनीतिक नेतृत्व, नेतृत्व के गुण, वादे, सब कुछ भूल जाएं। राजनीति को भूल जाएं। अपने परिवार को अपने दिल में रखें। उपलब्ध विकल्पों, अपने सपनों पर विचार करें, और सोचें कि कौन उन्हें प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए सही रास्ता दिखा सकता है।

02:02 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर वोट डालने पहुंचे

केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम में पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। वे नेमम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

02:00 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने वोट डाला

केरलम के केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने त्रिशूर में गुरुवायुर देवस्वम इंग्लिश मीडियम स्कूल में वोट डाला।

01:57 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: एक्टर मोहनलाल और LDF नेता वोट डालने पहुंचे

केरलम सरकार में मंत्री और नेमोम से LDF उम्मीदवार वी. शिवनकुट्टी और अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल में वोटिंग सेंटर पहुंचे।

01:54 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल के नेता विपक्ष कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने वोट डाला

केरलम के नेता विपक्ष और परवूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

01:53 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में भाजपा सांसद सुरेश गोपी वोट डालने पहुंचे

केरल के त्रिशूर में राज्य से बीजेपी के एकमात्र लोकसभा सांसद सुरेश गोपी सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे।

01:47 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम में एर्नाकुलम में नेता विपक्ष वीडी सतीसन वोट डालने पहुंचे

केरलम में कांग्रेस नेता वीडी सतीसन अपना वोट डालने के लिए एर्नाकुलम के केसरी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचे।

01:46 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम की असम की जनता से वोट डालने की अपील

पीएम ने एक्स पोस्ट में असम के लिए लिखा- 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के संदर्भ में, मैंने असम की जनता से बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा, पुरुष और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य के एक उत्सव में बदल देंगे।

01:44 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी की पुडुचेरी की जनता से वोटिंग की अपील

पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- जैसे ही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। मैं हर मतदाता से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान में हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करें। पुडुचेरी के भविष्य को संवारने में हर एक वोट मायने रखता है।

01:43 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल की जनता से पीएम की अपील

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा- केरल की जनता से आह्वान करता हूं कि वे 2026 के विधानसभा चुनावों में मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना में नई ऊर्जा का संचार करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मत दर्ज कराएं।

01:24 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल: अधिकारी बोले- बूथ पर सभी तैयारियां पूरी, अब वोटर्स का इंतजार

केरल के उलूर कोट्टारम में पोलिंग बूथ 215 के पीठासीन अधिकारी मिथुन एच ने कहा- चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। पोलिंग बूथ को सजाया गया है, जो एक नई पहल का हिस्सा है। बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा अधिकारियों की देखरेख में तय बैग में मतदाताओं के फोन जमा करने के लिए एक विशेष इंतजाम किया गया है। पीठासीन अधिकारी को छोड़कर किसी को भी पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। मॉक पोलिंग सुचारू रूप से संपन्न हुई और वीवीपैट ठीक से काम कर रहा है। सभी उम्मीदवारों के एजेंटों को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी गई है। पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है। अब हम मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे हैं।

01:20 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम के सिलचर में पोलिंग बूथ पर मतदान को लेकर तैयारियां जारी

01:19 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में वट्टियूरकावु में पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग की गई

केरल में वट्टियूरकावु में बूथ नंबर 77-79 पर मतदान की तैयारियों के तहत मॉक पोलिंग की गई।

01:07 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अब तीनों राज्यों में चुनावी गणित को समझें…

असम: 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार

01:07 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम: 51 साल सत्ता में काबिज रही कांग्रेस, भाजपा की हैट्रिक लगाने की कोशिश

  • बीते 76 साल में असम में राज्य में 15 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें से सबसे लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा। करीब 51 साल तक कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाली।
  • 1978 में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। जनता पार्टी के गोलाप बोरबोरा पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने। लेकिन 2 साल बाद फिर कांग्रेस सत्ता में लौटी।
  • 1985 में ‘असम गण परिषद’ नई रीजनल पार्टी के तौर पर उभरी, जिसने कांग्रेस को चुनौती दी। इसी साल AGP के प्रफुल्ल कुमार महंत सीएम बने। उन्होंने अल्टरनेटिव 2 टर्म पूरे किए।
  • इसके बाद 2001 में कांग्रेस के तरुण गोगोई ने सत्ता संभाली। उन्होंने लगातार 3 चुनाव जीते और रिकॉर्ड 15 साल तक सीएम की कुर्सी संभाली।
  • 2016 में पूरे नॉर्थ-ईस्ट में असम ऐसा राज्य बना, जहां बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई। सर्बानंद सोनोवाल सीएम बने।
  • 2021 में लगातार दूसरी बार बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और सत्ता संभाली हिमंता बिस्व सरमा ने। हिमंता के कांग्रेस, AGP और बीजेपी तीनों से रिश्ते हैं।
  • वे AGP के प्रफुल्ल कुमार महंत के राजनीतिक शिष्य, कांग्रेस के तरुण गोगोई के भरोसेमंद सिपहसालार और बीजेपी में नॉर्थ-ईस्ट का चेहरा हैं।

01:06 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

असम में एशिया की पहली तेल रिफाइनरी

  • पूर्वोत्तर के द्वार और सबसे बड़े राज्य असम में कामाख्या देवी मंदिर है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां मूर्ति की नहीं, बल्कि योनि की पूजा की जाती है।
  • असम की चाय कड़क स्वाद और गहरे रंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। भारत की हर दूसरी चाय की प्याली असम से आती है। यानी भारत का करीब आधा चाय उत्पादन असम में होता है। सालाना करीब 7 करोड़ टन चाय।
  • असम ने एक सींग वाले गैंडे को विलुप्त होने से बचाया है। दुनिया के 70% एक सींग वाले गैंडे यहीं के काजीरंगा नेशनल पार्क में रहते हैं।
  • यहां के ‘माजुली’ और ‘मानस’ नेशनल पार्क में पक्षियों की सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित ‘माजुली’ दुनिया का सबसे बड़ा ताजे पानी का नदी द्वीप है।
  • असम के डिगबोई में एशिया की पहली तेल रिफाइनरी और भारत का पहला तेल का कुआं मौजूद है। 1901 में शुरू ये तेल रिफाइनरी आज भी काम करती है।
  • मोरीगांव जिले में 27 हजार करोड़ रुपए का सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया जा रहा है, जो पूर्वोत्तर में अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश है। यहां रोजाना 4.8 करोड़ चिप तैयार होंगे।

01:05 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम: केवल पिनराई विजयन लगातार 2 बार सीएम बने

01:05 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

केरलम के हर तीसरे परिवार का सदस्य विदेश में रहता

  • केरलम, शब्द मलयालम के दो छोटे-छोटे शब्दों से मिलकर बना है- ‘केरा’ यानी नारियल और ‘अलम’ यानी भूमि। इस तरह केरलम यानी नारियल की भूमि।
  • केरलम अपने इस नाम को बखूबी निभाता भी है। यहां औसतन 550 करोड़ नारियल सालाना उगते हैं। यानी देश का हर चौथा नारियल यहीं से आता है।
  • भारत का पहला ऐसा राज्य है, जो जीरो-हंगर स्टेट है। यानी यहां भूख से कोई नहीं सोता। नीति आयोग के मुताबिक, यहां गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी देश में सबसे कम 0.5% है।
  • हाल ही में केरलम को देश का पहला डिजिटल साक्षर राज्य घोषित किया गया है। यहां ‘डिजी केरलम’ के तहत बुजुर्गों को भी स्मार्टफोन और ऑनलाइन बैंकिंग की ट्रेनिंग दी गई।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था खेती या उद्योगों पर नहीं, बल्कि प्रवासी आय पर टिकी है। यहां की जीडीपी का करीब 35% हिस्सा उन केरलवासियों से आता है, जो विदेशों में काम करते हैं।
  • केरलम में हर तीसरे परिवार में से कोई न कोई विदेश में रहता है। करीब 40 लाख केरलवासी विदेश में रहते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा करीब 30 लाख खाड़ी देशों में रहते हैं।

01:04 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी: हर सीट पर औसतन 10 कैंडिडेट, 31 हजार वोटर

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटे हैं। 20 पार्टियों के 294 कैंडीडेट चुनाव लड़ रहे हैं। यानी कि हर सीट पर औसतन 10 कैंडिडेट मैदान में हैं। पुडुचेरी की राजनीति हमेशा से गठबंधन और दलबदल के लिए जानी जाती रही है। पिछले 25 साल में यहां कभी कांग्रेस का दबदबा रहा, तो कभी कांग्रेस से निकली AINRC का। 2021 में AINRC ने बीजेपी से गठजोड़ कर लिया।

ज्यादातर चुनाव यहां दोतरफा रहे, लेकिन तमिल एक्टर विजय की पार्टी TVK की एंट्री से समीकरण बदल सकते हैं। फिर भी ‘AINRC-बीजेपी बनाम कांग्रेस-DMK’ के बीच ही कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

01:03 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी में 10 में से 7 सीएम कांग्रेस के रहे

1963 में पुडुचेरी विधानसभा का गठन हुआ। तब से अब तक यहां 10 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यहां की राजनीति केंद्र के प्रभाव और स्थानीय गठबंधनों के हिसाब से चलती है।

इसी के चलते पुडुचेरी के 7 सीएम कांग्रेस से रहे, जिन्होंने करीब 32 साल सत्ता संभाली। फिर 1970 के दशक में DMK और AIADMK जैसी द्रविड़ पार्टियों की एंट्री हुई। DMK ने 4 बार और AIADMK ने 2 बार सरकार बनाई।

इसके बाद फिर कांग्रेस का शासन शुरू हुआ, जो 2011 तक चला। लेकिन कांग्रेस के कद्दावर नेता एन. रंगासामी ने खुद की पार्टी AINRC बना ली और चुनाव जीतकर सत्ता संभाली।

एन. रंगासामी एक नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए और फिर अपनी की पार्टी AINRC बनाकर कुल 4 बार सीएम पद की शपथ ली।

2021 में रंगासामी ने बीजेपी के साथ अलायंस किया और सरकार बनाई। रंगासामी सबसे लंबे वक्त तक करीब 17 साल से सीएम हैं। हालांकि ये लगातार नहीं है।

01:03 AM9 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

3 राज्यों के समुद्री इलाकों में फैला है ‘मिनी फ्रांस’ यानी पुडुचेरी

  • पुडुचेरी तमिल के दो शब्दों- ‘पुडु’ यानी नया और ‘चेरी’ यानी गांव से मिलकर बना है। इस तरह पुडुचेरी यानी नया गांव। 2006 से पहले तक इसका नाम पांडिचेरी था।
  • पुडुचेरी उन चुनिंदा इलाकों में से एक हैं, जहां अंग्रेजों ने नहीं, बल्कि फ्रांसीसियों ने कब्जा किया था। भारत की आजादी के 15 साल बाद पुडुचेरी कागजी तौर पर आजाद हुआ।
  • लेकिन आज भी यहां ‘फ्रेंच कल्चर’ का प्रभाव है। खान-पान, इमारतों, सड़कों वगैरह पर फ्रांसीसी असर है। अब भी यहां ऊंची खिड़कियों वाले पीले रंग के फ्रेंच क्वार्टर हैं।
  • अनुमान है कि यहां की आधी आबादी को फ्रेंच लैंग्वेज बोल सकती है। यहां तमिल, हिंदी और अंग्रेजी भी बोली जाती है। इन्हीं वजहों से पुडुचेरी को लोग ‘मिनी फ्रांस’ भी कहते हैं।
  • पुडुचेरी की लोकेशन भी काफी अजीब है। इसके 4 जिले- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं।
  • माहे केरल के पास है, जबकि यनम आंध्र प्रदेश के किनारे। वहीं पुडुचेरी और कराईकल तमिलनाडु में हैं, लेकिन काफी दूर-दूर हैं। हालांकि चारों जिले समुद्री तट पर हैं।
  • पुडुचेरी की एक-चौथाई अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। हर साल औसतन 20 लाख से ज्यादा सैलानी पुडुचेरी आते हैं, जिनमें से करीब 30 हजार विदेशी होते हैं।
  • पुडुचेरी एकमात्र ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जहां प्रति 1000 पुरुषों पर 1037 महिलाएं हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *