March 31, 2026

Kerala CM Will Be Woman, Gen-Z With Us

0
gifs40_1774887676.gif


नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केरल में राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई। - Dainik Bhaskar

केरल में राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोट्टायम स्थित पुथुप्पल्ली में रैली में कहा- हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होंगी। कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले।

राहुल के इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके बाद राहुल ने मजाक में कहा- मेरी इस बात पर पुरुष उतनी तालियां नहीं बजा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई।

इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा- असम को आसमान तक ले जाना है। लोगों का भाजपा को बहुत प्यार मिल रहा है। हम अधिकतम वोट हासिल करेंगे। भारत का Gen Z हमारे साथ है।

बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम से नॉमिनेशन किया। यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम से नॉमिनेशन किया। यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

चुनाव से जुड़े कल के 3 बड़े अपडेट्स

  • चेन्नई में DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 6.26 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की। इसमें 3.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति (मूवेबल एसेट्स) और 2.96 करोड़ रुपये अचल संपत्ति (इमूवेबल एसेट्स) है।
  • चुनाव आयोग ने बताया कि अगले महीने होने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की कमीशनिंग प्रक्रिया मंगलवार से राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर शुरू होगी। कुल 41,353 बैलेट यूनिट (BU), 45,572 कंट्रोल यूनिट (CU) और 44,830 वीवीपैट (VVPAT) यूनिट्स की कमीशनिंग की जाएगी। इनमें रिजर्व EVM भी शामिल हैं।
  • भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। आरोप लगाया कि टीएमसी बंगाल में चुनाव हाईजैक कर रही है। ममता बनर्जी घर-घर जाकर वोटर्स को धमका रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *