March 26, 2026

Loans to become cheaper, RBI reduces interest rates by 0.25% | लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.25% घटाई: नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को खरीदने का ऐलान किया; रतन टाटा की सौतेली मां का निधन

0
40_1764956674.jpg


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर रेपो रेट से जुड़ी रही। आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो जाएंगे। मौजूदा EMI भी घट जाएगी। RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इस कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को खरीदने का ऐलान किया:₹6.47 लाख करोड़ में डील हुई, इससे OTT प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी बढ़ेगी

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को 72 बिलियन डॉलर यानी 6.47 लाख करोड़ रुपए में खरीदने का ऐलान किया है। ये डील एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा मर्जर है, जो स्ट्रीमिंग और ट्रेडिशनल मीडिया को जोड़ेगी।

कंपनी के मुताबिक, ये खरीदारी उनके कंटेंट को और मजबूत करेगी। नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडोस ने कहा, ‘ये डील हमारी ग्रोथ को नई ऊंचाई देगी। वॉर्नर की फिल्में और शोज हमारी लाइब्रेरी का हिस्सा बनेंगे, जिससे यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे।’

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.25% घटाई:20 साल में 20 लाख के लोन पर करीब ₹74 हजार का फायदा; समझें पूरा गणित

आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो जाएंगे। मौजूदा EMI भी घट जाएगी। RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इस कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। यानी, आने वाले दिनों में होम और ऑटो जैसे लोन 0.25% तक सस्ते हो जाएंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का निधन:स्विट्जरलैंड में जन्मीं, 1953 में भारत घूमने आईं, नवल टाटा से शादी की; लेक्मे को ब्रांड बनाया

रतन टाटा की सौतेली मां और नोएल टाटा की मां सिमोन दुनोयर टाटा का निधन हो गया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। स्विट्जरलैंड में जन्मीं सिमोन ने भारत आकर न सिर्फ टाटा परिवार में जगह बनाई, बल्कि कॉस्मेटिक ब्रांड लेक्मे को ग्लोबल बनाया।

सिमोन टाटा का जन्म स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। इनका पूरा नाम सिमोन नेवल दुनोयर था। 1953 में वे भारत घूमने आईं और जेआरडी टाटा के सौतेले भाई नवल एच टाटा से 1955 में शादी की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. वेबसाइट्स को साइबर-अटैक से बचाने वाली क्लाउडफ्लेयर फिर डाउन:जीरोधा, ग्रो, कैनवा यूज करने में दिक्कत हुई; 16 दिन में दूसरी बार डाउन

वेबसाइट्स को साइबर अटैक से बचाने वाली क्लाउडफ्लेयर शुक्रवार को फिर से डाउन हो गई। इससे जीरोधा, ग्रो, कैनवा, डाउंडिटेक्टर, जूम, एंजेल वन, अपस्टॉक्स जैसे कई प्लेटफॉर्म्स प्रभावित हुए।

कंपनी ने कहा कि डैशबोर्ड और APIs में प्रॉब्लम है, इसके कारण आधे घंटे तक तक सिस्टम ठप रहा। इसके कारण रिक्वेस्ट फेल हुईं और यूजर्स को एरर मैसेज दिखे। यह नवंबर 18 के बाद दूसरा बड़ा आउटेज है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5.इंडिगो के 54% यात्री लेटलतीफी और स्टाफ बिहेवियर से परेशान:एक साल में 63% शिकायतें बढ़ीं; पायलट-क्रू की कमी से नवंबर में 1,232 फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक पिछले एक साल में इस कंपनी के खिलाफ शिकायतें 63% बढ़ गई हैं।

इस सर्वे में सामने आया है कि इंडिगो से सफर करने वाले 54% यात्रियों ने फ्लाइट की लेटलतीफी और स्टाफ के खराब व्यवहार की शिकायतें की हैं। देश के एयरलाइन मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी 60% है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *