March 28, 2026

Maharashtra BJP Chief Vs Riteish Vilasrao Deshmukh; Ravindra Chavan | Latur Election | महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने रितेश देशमुख से माफी मांगी: कहा था- विलासराव की यादें मिटा देंगे; एक्टर बोले- पापा का नाम लोगों के मन में दर्ज

0
comp-1-2026-01-06t134658654_1767687333.gif


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra BJP Chief Vs Riteish Vilasrao Deshmukh; Ravindra Chavan | Latur Election

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को लातूर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विलासराव देशमुख पर टिप्पणी की थी। - Dainik Bhaskar

रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को लातूर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विलासराव देशमुख पर टिप्पणी की थी।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पूर्व CM विलासराव देशमुख पर अपनी टिप्पणी को लेकर उनके बेटों से माफी मांगी है। रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा- मेरी टिप्पणी राजनीतिक मकसद से नहीं थी।अगर इससे दिवंगत नेता के बेटे की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उनसे माफी मांगते हैं।

दरअसल, रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को लातूर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपका (कार्यकर्ताओं का) उत्साह देखकर मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर से मिट जाएंगी।

विलासराव के बड़े बेटे और कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति के कहने से उनके पिता की यादें नहीं मिट सकतीं। पूर्व CM के छोटे बेटे और एक्टर रितेश देशमुख ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जवाब दिया।

एक्टर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर कहा- जनता के लिए जीने वालों के नाम उनके मन में दर्ज हैं। जो लिखा है उसे मिटाया जा सकता है, लेकिन जो मन में दर्ज है उसे मिटाया नहीं जा सकता।

रितेश देशमुख का वीडियो पोस्ट-

विलासराव देशमुख लातूर के रहने वाले थे। वे दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। उनका 14 अगस्त, 2012 को 67 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। वे लिवर और किडनी की बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें लातूर के विकास में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

लातूर में 15 जनवरी को नगर निकाय चुनाव होने वाले है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को लातूर गए थे। हालांकि, उनके बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को उन्हें सफाई देनी पड़ी। चव्हाण ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में नागरिक सुविधाएं मुख्य मुद्दा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा- मैंने अपने बयान में विलासराव देशमुख की आलोचना नहीं की। कांग्रेस वहां उनके नाम पर वोट मांग रही है। रवींद्र चव्हाण से जब पूछा गया कि क्या वह लातूर की जनता से माफी मांग रहे हैं, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।

वहीं, कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि लातूर से विलासराव देशमुख की यादें कोई नहीं मिटा सकता। पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP नेताओं के ऐसे बयान सत्ता के अहंकार को दिखाते हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि लातूर की जनता अपने बेटे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब देगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *