March 28, 2026

Maharashtra Politics; Savarkar Vs Ambedkar Ideology | BJP NCP Ajit Pawar | महाराष्ट्र में बीजेपी बोली-हम सावरकर की विचारधारा को मानते हैं: सहयोगियों से भी इसी की उम्मीद करते हैं; NCP बोली- हम अंबेडकर विचारधारा के

0
comp-21-51767375343-1_1767697723.gif


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Politics; Savarkar Vs Ambedkar Ideology | BJP NCP Ajit Pawar

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र सरकार में IT मंत्री और बीजेपी विधायक आशीष सेलार ने मंगलवार को कहा कि पार्टी सावरकर की विचारधारा को मानती है। उन्होंने कहा कि BJP अपने सहयोगियों से हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर का सम्मान करने की उम्मीद करती है।

इस बयान के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP ने कहा कि हम अंबेडकरवादी विचारधारा के को मानते हैं। उसी पर चलेंगे।

वहीं सोमवार शाम को नांदेड़ की रैली में ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी वक्फ अधिनियम के माध्यम से मुस्लिम धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें वोट ना दें।

NCP ने कहा- आपको हमारी अंबेडकरवादी विचारधारा को स्वीकार करना होगा

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा- इस जिद में कितनी सच्चाई है, यह सिर्फ आप जानते हैं। अभी के लिए, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हम शिवशाहू फुले अंबेडकर आंदोलन के प्रति प्रतिबद्ध थे, हैं और रहेंगे।

मिटकरी ने X पर लिखा- भले ही हम आपकी उम्मीद के मुताबिक विचारधारा को स्वीकार न करें, यह एक अकाट्य सत्य है कि आपको हमारी पार्टी की अंबेडकरवादी विचारधारा को स्वीकार करना ही होगा।

ओवैसी बोले- वक्फ कानून का इस्तेमाल दरगाह-मस्जिदों के मालिकाना हक को चुनौती देने के लिए

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों पर वक्फ अधिनियम के माध्यम से मुस्लिम धार्मिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

सोमवार शाम को नांदेड़ में रैली में ओवैसी ने कहा कि हाल ही में पारित वक्फ अधिनियम का इस्तेमाल मस्जिदों को बंद करने और सदियों पुरानी दरगाहों के मालिकाना हक को चुनौती देने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य उनका नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंपना है।

उन्होंने मतदाताओं से 15 जनवरी को होने वाले नांदेड़-वाघाला नगर निगम चुनावों में भाजपा, अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को खारिज करने का आग्रह किया।

ओवैसी ने कहा कि मुसलमान किरायेदार या दूसरे दर्जे के नागरिक नहीं हैं और भारत उनका भी देश है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *