Mamata Banerjee Minister Resign Update; Aroop Biswas | Messi Kolkata Event Row | फुटबॉलर मेसी विवाद- पश्मिच बंगाल के स्पोर्ट्स मिनिस्ट का इस्तीफा: मामले की जांच के लिए SIT गठित, साल्ट लेक स्टेडियम के CEO को नौकरी से हटाया
- Hindi News
- National
- Mamata Banerjee Minister Resign Update; Aroop Biswas | Messi Kolkata Event Row
कोलकाता5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तस्वीर 13 दिसंबर की है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के इंडिया टूर के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास।
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था के चलते पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय SIT का गठन किया है, जिसमें सभी IPS अधिकारी होंगे। SIT की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी
इसके अलावा खेल विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिन्हा को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। सॉल्ट लेक स्टेडियम (VYBK) के CEO डी.के. नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ली गई हैं।
दरअसल, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर आए थे। 13 दिसंबर की देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुबह 11 बजे मेसी ने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया।
उन्हें सॉल्ट लेक स्टेडियम में करीब 1 घंटा रुकना था, लेकिन वे 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए थे। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की थी। इससे कारण भगदड़ जैसे हालात भी बन गए थे।
कोलकाता इवेंट के 10 फोटोज…
सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के साथ कोलकाता के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अरुप। उन्होंने यहां फ्रेंडली मैच भी खेला था।

कोलकाता में दर्शकों का अभिवादन करते लियोनल मेसी।

कोलकाता में फैन को जूते पर ऑटोग्राफ देते लियोनल मेसी।

कोलकाता के स्टेडियम में साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ हंसी-मजाक करते लियोनल मेसी।

मेसी के कार्यक्रम में एक फैन पीठ पर उनका टैटू बनवाकर पहुंचा।

भगदड़ के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम में कुर्सियां तोड़कर फेंकी।

कोलकाता के स्टेडियम में घुंसकर कुर्सियां तोड़ते नाराज फैंस।

मेसी इस इवेंट से जल्दी चले गए। इससे नाराज फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया था।

नाराज फैंस ने कुर्सी और बोतलें फेंकी थी।

फैंस ने मैदान पर लगे टेंट को भी उखाड़कर फेंक दिया था।
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने माफी मांगी
साल्ट लेक की घटना पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी थी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा था कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। वहीं भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।
राज्यपाल बोस ने इवेंट की डीटेल रिपोर्ट मांगी
घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा था कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया था कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।
…………………..
मेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं: 14 दिन की कस्टडी में भेजा; जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी

अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली। सोमवार को बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें…