March 26, 2026

Mewat’s Shahbaz Ahmed Selected in India T20 Squad After Axar Patel Ruled Out | नूंह के शाहबाज अहमद का T-20 में चयन: अक्षर पटेल की तबीयत खराब होने से मिला मौका, लखनऊ में मैच आज – Nuh News

0
whatsapp-image-2025-12-16-at-83655-pm_1765945041.jpeg



नूंह जिले के गांव शिकरावा के रहने वाले शाहबाज अहमद का टी 20 में चयन होने से पुरे मेवात में खुशी की लहर है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे T-20 से पहले टीम इंडिया में शामिल स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से बाकी बचे

.

5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव

31 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल में अभी तक 3 टीमों के साथ खेल चुके हैं। वहीं शाहबाज के पास 5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी है। बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने अब तक कुल 114 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 1355 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 73 विकेट चटकाए हैं।

2020 से 2023 तक RCB के लिए खेले

आईपीएल की बात करें, तो शाहबाज अहमद 2020 से लेकर 2023 तक RCB के लिए खेले। इसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और आईपीएल 2025 में वो लखनऊ सुपर जायन्ट्स की तरफ से खेले। आईपीएल के 58 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 545 रन बनाए और 22 विकेट झटके।

मेवात के लोगों में खुशी की लहर

आज T-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा, वहीं अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। मेवात के लोगों में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। मेवात के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि शाहबाज को खेलने का मौका मिले। जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।

शाहबाज भारत के लिए 3 वनडे और 2 टी-20 खेल चुके हैं। आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2023 में खेला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *