MP, Rajasthan, UP, Bihar Rain Alert
नई दिल्ली/शिमला/देहरादून/जयपुर/लखनऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी ऐसी ही चेतवानी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक अगरे 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।
इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के पूर्वी क्षेत्र में ओले गिरने के भी आसार हैं। इससे पहले इन राज्यों में हीटवेव के कारण तापमान 40°C तक पहुंच गया था।
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन कुछ दिनों बाद गर्मी में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ…
पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है।
यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो उत्तर भारत में बारिश और हिमालय में बर्फबारी करवाता है।
उदाहरण से समझें…
मान लीजिए आसमान में बादलों का एक झुंड पश्चिम से चलता हुआ आता है। जैसे ही यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराता है, पहाड़ों में बर्फबारी होती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।
कब ज्यादा सक्रिय होता है…
- मुख्य रूप से सर्दियों (दिसंबर से मार्च) में
- कभी-कभी फरवरी-मार्च में ओलावृष्टि और तेज बारिश भी होती है
अगले 2 दिन मौसम का हाल…
- 16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।
- 17 मार्च- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रहेगा
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तापमान 40.4°C पहुंचा

मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 40.4°C तक पहुंच गया है, नर्मदापुरम में पारा लगातार 40 पार पहुंच रहा है। यहां हीटवेव का असर भी देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: राज्य के 10 जिलों में आंधी और बारिश का का अलर्ट, ओलावृष्टि भी हो सकती है, 18 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का असर रहेगा। जयपुर में शुक्रवार रात तेज बारिश भी हुई। 18 मार्च को भी ओले भी गिर सकते हैं। कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें…

