April 5, 2026

MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे थे, मलबे में दबे; 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी

0
cover21_1775311961.gif




मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिर गई। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से दो लोगों के शव निकाले हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और SP मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर 3-4 एंबुलेंस मौजूद हैं। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *