March 26, 2026

MP के जबलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा:एक कर्मचारी की मौत, कई घायल; पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर

0
comp-11-33_1769360039.gif




मध्य प्रदेश के जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रविवार रात निर्माणाधीन नर्मदा पुल का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। कुछ कर्मचारियों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा पुल बनाने के काम के दौरान हुआ। काम करवा रहे ठेकेदार ने सुरक्षा के जरूरी नियमों का पालन किया या नहीं, इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद की 3 तस्वीरें खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *