March 26, 2026

Nagpur Election 2026; BJP Candidate Nomination Withdrawal | Kisan Gawande | महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव-नामांकन वापसी का आखिरी दिन: नागपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार को घर में बंद किया, नाम वापसी से रोक रहे थे

0
comp-149_1767344592.gif


  • Hindi News
  • National
  • Nagpur Election 2026; BJP Candidate Nomination Withdrawal | Kisan Gawande

नागपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 3 जनवरी को जारी की जाएगी- फोटो AI जनरेटेड है। - Dainik Bhaskar

उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 3 जनवरी को जारी की जाएगी- फोटो AI जनरेटेड है।

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 नगर निगमों के लिए चुनाव होना हैं। 2 जनवरी को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। इस बीच नागपुर शहर में एक BJP उम्मीदवार के समर्थकों ने उसे अपना नॉमिनेशन वापस लेने से रोकने के लिए घर में बंद कर दिया।

दरअसल, BJP ने अपने AB फॉर्म में वार्ड 13 (D) से विजय होले और किसान गावंडे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में गावंडे से चुनाव से हटने को कहा। इससे BJP कार्यकर्ताओं का एक हिस्सा नाराज हो गया।

गावंडे के समर्थकों ने उसे उसके घर में बंद कर दिया ताकि वह अपना नॉमिनेशन वापस लेने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से न मिल सके।

हालांकि BJP MLC परिणय फुके और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत किया, जिसके बाद गावंडे ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया।

पुणे में उम्मीदवार ने निगल लिया था AB फॉर्म

इससे पहले पुणे में शिवसेना के एक उम्मीदवार पर अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट का A-B फॉर्म फाड़कर निगल लिया था। घटना बुधवार को धनकवड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई। बाद में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिवसेना के उम्मीदवार उद्धव कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि बाद में कांबले खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 117 सीटें जीतीं

महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 21 दिसंबर को आए नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली।

गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा। इसमें कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं, जबकि शरद पवार की NCP को केवल 7 और शिवसेना (UBT) को 9 सीटें हासिल हुईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *