March 27, 2026

Nainital Winter Carnival Singer Parmish Verma Show Chaos News Update | नैनीताल विंटर कार्निवल-परमिश वर्मा के शो में बवाल, कुर्सियां फेंकी: कुमाऊं कमिश्नर-DM को सुरक्षा घेरे में निकालना पड़ा बाहर; शाम को बी प्राक-पवनदीप का शो – Nainital News

0
comp-122_1766550031.gif


नैनीताल विंटर कार्निवल में परमिश वर्मा के शो शुरू करते ही बवाल हो गया।

नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवल पहले ही दिन हंगामे में बदल गया। पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा के शो के दौरान जमकर बवाल हुआ। स्टेज पर आते ही भारी संख्या में मौजूद युवा दर्शक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के सामने पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

.

परमिश वर्मा के मंच संभालते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन यह उत्साह जल्द ही अव्यवस्था में बदल गया। हालात बिगड़ते देख खुद परमिश वर्मा ने माइक से बार-बार अपील करते हुए युवाओं से पीछे हटने और शांति बनाए रखने को कहा, लेकिन भीड़ पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीओ राकेश सेमवाल और एडीएम विवेक राय को मंच के पास पहुंचकर भीड़ से बैरिकेडिंग के पीछे जाने की सख्त हिदायत देनी पड़ी। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि व्यवस्था नहीं संभली तो शो रद्द कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अति उत्साहित युवाओं का हंगामा थमता नजर नहीं आया।

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने युवाओं को जमीन पर बैठाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल स्टेज के चारों ओर तैनात कर दिया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलना पड़ा।

हंगामा बढ़ने पर परमिश वर्मा को रात 10:52 बजे स्टेज से जबरन ले जाया गया।

हंगामे के PHOTOS….

शो के बीच हंगामा करते युवा।

शो के बीच हंगामा करते युवा।

शो के बीच बवाल बढ़ता देख कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत उठे।

शो के बीच बवाल बढ़ता देख कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत उठे।

नैनीताल पुलिस युवाओं को समझाती हुई।

नैनीताल पुलिस युवाओं को समझाती हुई।

कुर्सियां फेंकी, हीटर तोड़े, शराब पीकर पहुंचे

नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स में आयोजित विंटर कार्निवल के पहले दिन परमिश वर्मा के स्टेज शो के दौरान अचानक हालात बेकाबू हो गए। दर्शकों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक बढ़ने पर भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और लोग स्टेज के बेहद करीब पहुंच गए। पुलिस की कमजोर तैनाती और नाकाफी बैरिकेडिंग के चलते स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुर्सियां और हीटर तोड़ दिए, जबकि शराब के नशे में पहुंचे कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ भी अभद्रता की।

एक दिन पहले ही शुरू हुआ था कार्निवल

परमिश वर्मा ने ‘गल्ली गल्ली’, ‘रूबरू’, ‘रुबिकॉन ड्रिल’ और ‘अलोन’ गाने गाए उनके गानों पर दर्शक लगातार थिरकते रहे। इसके बाद सिंगर जैसे ही पॉप म्यूजिक गाने लगे तो हालात बिगड़ गए। शो में 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।

बेकाबू हालातों के चलते अंततः विंटर कार्निवल को बीच में ही बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। इससे पहले उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल कुछ देर रुकने के बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो चुके थे।

छात्र संघ पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने भीड़ को संभालने का प्रयास किया, लेकिन परमिश वर्मा के शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और अव्यवस्था के आगे सभी प्रयास विफल साबित हुए। घटना देर रात की है। इससे एक दिन पहले ही कार्निवल शुरू हुआ था।

आज रात 8 बजे बी प्राक का शो

नैनीताल विंटर कार्निवल में आज रात 8 बजे बी प्राक और पवनदीप राजन का शो होने वाला है, जिसको लेकर युवाओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। नैनीताल विंटर कार्निवल 23 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। कार्निवल फेस्टिवल पर्यटन विभाग व जीला प्रशासन नैनीताल करा रहा है। कार्निवल में जाने के लिए कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है।

डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया है।

बी प्राक ने सोशल मीडिया पर नैनीताल आने की जानकारी दी।

बी प्राक ने सोशल मीडिया पर नैनीताल आने की जानकारी दी।

कल होगा पांडवास ग्रुप का शो

क्रिसमस के दिन यानी कल 25 दिसंबर को रात 8 बजे पांडवास ग्रुप का शो होगा। इसके लिए एंट्री की कोई फीस नहीं रखी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *