March 26, 2026

Neeraj Chopra Delhi Grand VIP Reception at Leela Hotel After Karnal Celebrations | दिल्ली में नीरज चोपड़ा-हिमानी की ग्रैंड VIP रिसेप्शन पार्टी आज: PM मोदी समेत दिग्गज होंगे शामिल; खास इंतजाम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था – Sonipat News

0
ezgifcom-speed-57_1766806794.gif


ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पत्नी हिमानी मोर के साथ।

हरियाणा के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित लीला होटल में नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की ग्रैंड VIP रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जा रही है, जि

.

दिल्ली के लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की आज यानि 27 दिसंबर को होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के मशहूर लीला होटल में रखी गई है। कार्यक्रम पूरी तरह VIP रहेगा, जिसमें देश के बड़े नेता, उद्योगपति और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

इससे पहले 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल स्थित द ईडन और जन्नत हॉल में दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए, जहां पारंपरिक अंदाज में विवाह उपरांत रस्में निभाई गईं।

मंगलवार को पीएम और पूर्व राष्ट्रपति को नीरज-हिमानी न्योता देने पहुंचे थे।

मंगलवार को पीएम और पूर्व राष्ट्रपति को नीरज-हिमानी न्योता देने पहुंचे थे।

नीरज के चाचा ने सांझा की थी जानकारी

दिल्ली में होने वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को लेकर नीरज चोपड़ा के चाचा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान जानकारी सांझा की थी। उन्होंने बताया था कि कार्यक्रम खास मेहमानों के लिए रखा गया है और इसकी तैयारियां काफी पहले से की जा रही हैं।

पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों को न्योता

मंगलवार को नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई बड़े नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी का निमंत्रण दिया था।

करनाल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान नीरज और हिमानी ने इस प्रकार से एंट्री ली थी।

करनाल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान नीरज और हिमानी ने इस प्रकार से एंट्री ली थी।

पीएम समेत VIP मेहमानों के पहुंचने की संभावना

दिल्ली में आयोजित इस ग्रैंड VIP रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए कार्यक्रम को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं।

करनाल की रिसेप्शन पार्टी में सीएम सैनी आशीर्वाद देते हुए।

करनाल की रिसेप्शन पार्टी में सीएम सैनी आशीर्वाद देते हुए।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, परिवारों से ली जानकारी

VIP मूवमेंट की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। एक दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर दोनों परिवारों को बुलाकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्यों और मेहमानों की पूरी जानकारी ली थी, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

नीरज और हिमानी से सवाल पूछतीं एंकर।

नीरज और हिमानी से सवाल पूछतीं एंकर।

रिसेप्शन पार्टी में एंकर ने पूछे सवाल

  • हिमानी का सपोर्ट रहेगा तो भाला और भी ज्यादा दूर जाएगा- मंच पर एंकर ने नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी से हल्के-फुल्के सवाल पूछे। शादी के बाद बदलाव को लेकर सवाल पर नीरज ने सभी को नमस्ते करते हुए कहा कि उन्हें सभी का आशीर्वाद और सपोर्ट मिला है।
  • उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका काम दूर तक भाला फेंकने का है और अगर हिमानी का सपोर्ट रहेगा, तो भाला और भी ज्यादा दूर तक जाएगा। नीरज का जवाब सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
  • लड़ाई, सॉरी और तैयार होने पर भी दिए जवाब- एंकर ने जब पूछा कि क्या लड़ाई के समय एक-दूसरे पर कुछ फेंकते हैं, तो नीरज ने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह पूछे जाने पर कि लड़ाई की शुरुआत कौन करता है। नीरज ने जवाब दिया कि अभी तक सब बढ़िया चल रहा है और ऐसे सवालों के जवाब कुछ साल बाद ही सामने आएंगे।
  • उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तब वह एंकर के साथ पोडकास्ट करेंगे।
  • जिसे अपनी गलती महसूस हो जाए, वही सॉरी बोलता है- इसके बाद एंकर ने पूछा कि सॉरी कौन पहले बोलता है। इस पर नीरज ने कहा कि जिसे अपनी गलती महसूस हो जाए, वही सॉरी बोल देता है। तैयार होने में सबसे ज्यादा समय कौन लेता है, इस सवाल पर नीरज ने हंसते हुए कहा कि वह तो पांच मिनट में तैयार हो जाते हैं, लेकिन हिमानी को थोड़ा ज्यादा समय लगता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *