March 26, 2026

Nifty Falls 250 Points, IT Stocks Lead Losses

0
chatgpt-image-feb-12-2026-093218-am_1770954277.png


  • Hindi News
  • Business
  • Nifty Falls 250 Points, IT Stocks Lead Losses | Share Market Update 2026

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 25,550 पर आ गया है। इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे हैं।

मेटल और रियल्टी शेयरों में भी आज गिरावट है। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स दोनों 3% से ज्यादा टूटे हैं। हिंडाल्को, VEDL और नेशनल एल्युमिनियम जैसे शेयर करीब 5% गिरे हैं। प्रेस्टीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और डीएलएफ भी करीब 5% नीचे हैं।

अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 669 अंक (1.34%) की गिरावट के साथ 49,451 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.03% टूटकर 22,597 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.57%) फिसलकर 6,832 पर आ गया।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.35% ऊपर 5,541 पर है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% गिरकर 57,199 पर आ गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.79% गिरकर 26,548 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.70% नीचे 4,105 पर है।

विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 12 फरवरी को 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 277 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 6,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने भी 4,222 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।

आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *