April 1, 2026

Nifty Surges 500 Points, Auto IT Banking Shares See High Buying

0
915-am-8_1775016105.png


मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 1 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स 1800 अंक (2.60%) की तेजी के साथ 73,800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की बढ़त है, ये 22,900 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

बाजार में तेजी के 2 मुख्य कारण

  1. मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के संकेत: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है।
  2. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनियाभर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।

एशियाई बाजार में भी तेजी

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 4% बढ़कर 53,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% बढ़कर 5,370 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2% बढ़कर 25,280 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.50% चढ़कर 3,940 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 31 मार्च को रही बढ़त

  • डाउ जोन्स 1,125 अंक (2.49%) बढ़कर 46,341 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 3.83% बढ़कर 21,590 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 184 अंक (2.91%) बढ़कर 6,528 पर बंद हुआ।

30 मार्च को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 30 मार्च को सेंसेक्स करीब 1636 अंक (2.22%) की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.14%) की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्‌टी के चलते शेयर बाजार बंद था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *