March 28, 2026

Nikita Godishala’s Father Clarifies: Chandigarh Youth Was Her Roommate, Not Boyfriend; Murder Linked to Money Dispute | पिता बोले- अर्जुन निकिता का बॉयफ्रेंड नहीं रूममेट था: चंडीगढ़ के युवक ने रुपए उधार लिए, लौटाने के लिए कहा तो बेटी की हत्या की – Chandigarh News

0
ezgif-7fef211eeb8b1dab_1767629715.gif


निकिता गोडिशला, जिसकी अमेरिका में हत्या कर दी गई।

अमेरिका के कोलंबिया में कत्ल की गई डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट निकिता गोडिशला के पिता आनंद गोडिशला ने चंडीगढ़ के आरोपी युवक को लेकर नया खुलासा किया है। पिता ने कहा कि चंडीगढ़ का अर्जुन शर्मा उनकी बेटी का बॉयफ्रेंड नहीं था। वह सिर्फ उसका रूममेट था। रुपय

.

निकिता की चचेरी बहन सरस्वती गोडिशला ने भी आरोप लगाया युवक ने निकिता के अकाउंट से 3500 अमेरिकी डॉलर निकलवाए थे। जो उसने वापस नहीं लौटाए। इसी को लेकर विवाद हो रहा था।

परिवार ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से मांग की कि निकिता की पार्थिव देह को उसके पैतृक घर भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि वह अंतिम संस्कार कर सकें। निकिता मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वहीं अर्जुन के चंडीगढ़ में घर के एड्रेस का अभी पता नहीं चल पाया है।

निकिता गोडिशला इंस्टाग्राम पर एक्टिव थी। उसके 9736 फॉलोअर्स हैं।

निकिता गोडिशला इंस्टाग्राम पर एक्टिव थी। उसके 9736 फॉलोअर्स हैं।

बेटी के मर्डर पर पिता की 2 अहम बातें…

  • कई लोगों के अलावा वह भी बेटी के साथ रहता: निकिता के पिता आनंद गोडिशला ने कहा- अर्जुन को निकिता का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह मेरी बेटी का पूर्व रूममेट था, बॉयफ्रेंड नहीं था। वह उस घर में बेटी के साथ रहता था, जिसमें कई और लोग भी रहते थे। उन्होंने जॉइंट तौर पर रहने की जगह ली थी।
  • काफी पैसे उधार लिए, लौटाने के लिए कहने पर हत्या की: आनंद गोडिशला ने कहा- हमें पता चला है कि अर्जुन ने निकिता से काफी पैसे उधार लिए थे। जब उसे लौटाने के लिए कहा गया तो उसने बेटी की हत्या कर दी। हमें मीडिया से ही पता चला कि उसने कत्ल के बाद 2 जनवरी को निकिता की ‘गुमशुदगी’ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत आ गया।
  • केंद्र व राज्य बेटी का शव लाने में मदद करें: आनंद ने कहा- हम केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों से विनती करते हैं कि मेरी बेटी का शव जल्द से जल्द भारत वापस लाने में मदद करें, ताकि हम अंतिम संस्कार कर सकें। फिलहाल हम अभी भी यह नहीं समझ पा रहे कि यह सब क्यों हुआ। लेकिन पैसों को ले कर विवाद एक बड़ा कारण लग रहा है, जैसा हमें मीडिया से पता चला है। हम चाहते हैं कि यह पूरा मामला साफ हो और जो भी क़ानूनी कार्रवाई हो, वह ठीक तरीके से हो।
निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 23 पोस्टें डाली थीं।

निकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 23 पोस्टें डाली थीं।

निकिता की चचेरी बहन ने क्या कहा… निकिता की चचेरी बहन सरस्वती गोडिशला ने कहा- अर्जुन शर्मा ने बिना परमिशन लिए निकिता के बैंक खाते से करीब 3,500 अमेरिकी डॉलर की राशि निकाल ली। इस लेन-देन के बाद शर्मा हाथ में चोट के इलाज का झूठा बहाना बनाकर भारत भाग गया।निकिता की मौत से पहले भी अर्जुन से निकिता और उनके परिवार से बार-बार पैसे की मांग की थी।

अर्जुन शर्मा ने निकिता का आर्थिक शोषण किया है। सरस्वती ने भारतीय दूतावास से अपील की कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें ताकि उनकी बहन को न्याय मिल सके। उन्होंने अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों के बीच समन्वय कर गहन जांच कराने, परिवार को आवश्यक काउंसलर सहायता उपलब्ध कराने और निकिता के पार्थिव शरीर को भारत लाने की व्यवस्था करने की मांग की।

******************* ये खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ के युवक ने अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या की:फ्लैट में छुपाई लाश, झूठी कंप्लेंट कर भारत लौटा, इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार

चंडीगढ़ के एक युवक ने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके। इसके बाद भारत आ गया ​​​​​​(पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *