April 4, 2026

NMACC 3rd Anniversary Mumbai | Ambani Hosts Salman Khan, Ranveer Singh

0
comp-118-1_1775274375.gif


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी पर एक इवेंट आयोजित किया गया। यह इवेंट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने होस्ट किया। सलमान खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, शहीद कपूर जैसे कई सेलेब्स इवेंट में शामिल हुए।

इवेंट को लेकर नीता अंबानी ने कहा कि NMACC की शुरुआत के समय उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और दुनिया की कला को भारत लाने का लक्ष्य रखा था, और संस्था उसी दिशा में काम कर रही है।

देखें इवेंट की तस्वीरें-

मुकेश और नीता अंबानी ने उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पोज दिया।

मुकेश और नीता अंबानी ने उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पोज दिया।

ईशा अंबानी इवेंट में व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आईं।

ईशा अंबानी इवेंट में व्हाइट एथनिक आउटफिट में नजर आईं।

सलमान खान ब्राउन सूट में नजर आए। उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट के साथ सूट पेयर किया था।

सलमान खान ब्राउन सूट में नजर आए। उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट के साथ सूट पेयर किया था।

इवेंट में रणवीर सिंह ने ब्लैक इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था। इस आउटफिट में हाई नेक डिजाइन और फ्रंट में मेटल बटन डिटेलिंग दिखी।

इवेंट में रणवीर सिंह ने ब्लैक इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था। इस आउटफिट में हाई नेक डिजाइन और फ्रंट में मेटल बटन डिटेलिंग दिखी।

NMACC की शुरुआत 2023 में हुई थी

बता दें कि NMACC की शुरुआत नीता अंबानी ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। यह सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। इस सेंटर का उद्घाटन 31 मार्च 2023 को हुआ था। यह तीन दिन का बड़ा लॉन्च इवेंट था, जो 2 अप्रैल तक चला। इसमें रजनीकांत, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा के साथ टॉम हॉलैंड और जेंडाया जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी शामिल हुए थे।

NMACC को 3 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया गया। यहां शुरुआत में ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’, ‘इंडिया इन फैशन’ और ‘संगम’ जैसे बड़े शो हुए हैं।

यह सेंटर परफॉर्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स और ट्रेडिशनल क्राफ्ट्स के लिए अलग-अलग स्पेस उपलब्ध कराता है। यहां का ग्रैंड थिएटर बड़े शो और नाटकों के लिए जाना जाता है, जबकि आर्ट हाउस में भारतीय और इंटरनेशनल कलाकारों की प्रदर्शनियां लगती हैं।

‘स्वदेश’ सेक्शन में भारतीय हस्तशिल्प को प्रमोट किया जाता है। पिछले तीन सालों में यहां 3,500 से ज्यादा शो हुए हैं और 10,500 से अधिक कलाकार हिस्सा ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *