April 1, 2026

Odisha Stone Mine Blast Collapse Photos Update; ODRAF Workers Rescue | Dhenkanal News | ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर की खदान की चट्‌टान गिरी: 2 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे; ड्रिलिंग करते वक्त हुआ हादसा

0
comp-129-2_1767506639.gif


  • Hindi News
  • National
  • Odisha Stone Mine Blast Collapse Photos Update; ODRAF Workers Rescue | Dhenkanal News

ढेंकनाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस के मुताबिक खदान का पट्‌टा सितंबर 2025 में खत्म हो गया था, फिर भी यहां खनन हो रहा था। - Dainik Bhaskar

पुलिस के मुताबिक खदान का पट्‌टा सितंबर 2025 में खत्म हो गया था, फिर भी यहां खनन हो रहा था।

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक पत्थर की खदान में चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब गोपालपुर गांव के पास बनी खदान में कुछ मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कुछ अभी भी फंसे हुए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे फायर सर्विस अधिकारी ने बताया कि फायर सर्विस टीमें, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीमें, डॉग स्क्वाड और बचाव अभियान में लगी मशीनों को इलाके में भेजा गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि खदान के पास विस्फोट करने की परमिशन नहीं थी। जिला खनन कार्यालय ने 8 सितंबर 2025 को पट्टाधारक को नोटिस जारी कर खदान बंद करने का निर्देश दिया था।

कलेक्टर बोले- अब तक 2 शव मिले

ढेंकनाल कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। मरने वालों में से एक बालासोर का और दूसरा मयूरभंज या क्योंझर का हो सकता है। अभी तक पूरी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। पट्टा समाप्त होने के बाद भी उन्होंने खनन कार्य जारी रखा। अवैध खनन के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

————-

खदान हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में पत्थर खदान में कंप्रेशर से होल करते समय ऊपर से दरका था पत्थर, हादसा में दो की मौत

सोनभद्र जिले में नवंबर में एक खदान में हादसा हुआ था, जहां पहाड़ में पत्थर में छेद करते समय ऊपर से एक बड़ा पत्थर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जाता है कि हादसे के समय करीब 15 से 18 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें से कोई बाहर नहीं आया है। हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की राशपहरी पहाड़ी पर कृष्णा माइनिंग वर्क्स में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: तमनार हिंसा महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, दौड़ाया-खेत में गिराकर घसीटा; रो-रोकर बोली- भाई छोड़ दो

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए गए थे। उसे आधा किमी तक दौड़ाया। जब वह खेत में गिर गई, तो वर्दी फाड़-फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया था। घटना का वीडियो भी बनाया, जो वायरल है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो। यह हिंसक झड़प 27 दिसंबर 2025 को हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *