Owaisi Slams Himantas Rs 5 Statement; Says Muslims Never More Than Hindus
- Hindi News
- National
- Owaisi Slams Himantas Rs 5 Statement; Says Muslims Never More Than Hindus
निजामाबाद31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर निजामाबाद रैली में प्रतिक्रिया दी।
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मिया मुस्लिम वाले बयान पर कहा कि मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं।
दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मिया मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मिया मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे।
निजामाबाद रैली में AIMIM चीफ ने कहा कि संविधान सबको बराबर का हक देता है। पीएम हो या सीएम, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन हिमंता कहते हैं कि मिया मुस्लिमों के साथ ऐसा करेंगे। वोट देने बांग्लादेश चले जाएं। आप क्या करना चाहते हैं।
ओवैसी तेलंगाना में नगर निगम चुनावों से पहले शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित कर रहे थे। हैदराबाद सांसद ने पाकिस्तान के टीम इंडिया से मैच के बायकॉट, एमएम नरवण की अनपब्लिश किताब, पीएम के राज्यसभा में दिए भाषण पर भी बात रखी।

औवेसी बोले- पाकिस्तानी टीम को यहां आने की क्या जरूरत
पाकिस्तान के टीम इंडिया से मैच के बायकॉट ओवैसी ने कहा कि भारत T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। वह बेकार पाकिस्तानी टीम कहती है कि वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। इसपर ये सरकार चुप बैठी है।
उन्होंने कहा कि ये (सराकर) क्यों नहीं कहती कि नहीं खेलना है तो यहां क्यों आते हो। ये चुपचाप बैठे सुन रहे हैं। इसपर नहीं बोलेंगे, चीन के मामले पर भी खामोश हो जाते हैं।
औवेसी के बयान की 5 बड़ी बातें…
- भारत में मुसलमानों की आबादी कभी भी हिंदू आबादी से ज्यादा नहीं होगी।
- BJP और RSS को जवाब देना चाहिए। चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने और हमला करने का आदेश देने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई गई।
- PM ने कहा कि हमारे देश की आबादी जवान है। काश कोई खड़ा होकर देश PM से पूछता, अगर देश की 60% आबादी 40 साल से कम उम्र की है, तो आपने उनके लिए रोजगार के क्या मौके बनाए हैं। आपने इन लोगों को कौन सी स्किल्स सिखाई हैं ?
- मोहन भागवत लोगों से 3 बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं, हालांकि वह खुद ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह अलग बात है। पहले, कहते थे कि जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लाएंगे। वे हमारी आलोचना करते थे। लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि अगर किसी देश की आबादी बूढ़ी हो जाती है तो उस पर क्या असर पड़ता है।
- गोलवलकर ने मैगजीन में लिखा था कि सोमनाथ मंदिर की लूट में हिंदू राजा शामिल थे। NSA कहते हैं कि हमें उस तारीख का बदला लेना है, रावण की क्रूरता, महाभारत में कौरवों के बुरे कामों का बदला कौन लेगा। दिल्ली में सिखों के खून-खराबे का बदला कौन लेगा।
—————————
ये खबर भी पढें…
9 जनवरी: ओवैसी बोले- भारत में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी: भाजपा बोली- हिंदू राष्ट्र में संभव नहीं, इसके लिए इस्लामिक देश में जाएं

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। पूरी खबर पढ़ें…