March 27, 2026

Paramount Vs Warner Bros; Netflix Deal Controversy | Business News | पैरामाउंट ने वार्नर ब्रदर्स पर मुकदमा किया: नेटफ्लिक्स के साथ हुई डील की जानकारी मांगी; दोनों कंपनियों में वार्नर ब्रदर्स को खरीदने की लड़ाई

0
ezgifcom-resize-2317652083561765986356_1768273072.gif


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी पर मुकदमा दायर किया है। पैरामाउंट वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की नेटफ्लिक्स के साथ हुई 82.7 बिलियन डॉलर (7.46 लाख करोड़ रुपए) की राइवल डील की ज्यादा जानकारी मांग रही है।

पैरामाउंट ने वार्नर के बोर्ड में डायरेक्टर्स नामित करने का ऐलान भी किया है। कंपनी का कहना है कि उसकी $30 प्रति शेयर कैश बिड नेटफ्लिक्स की $27.75 प्रति शेयर कैश-एंड-स्टॉक ऑफर से बेहतर है।

क्यों हो रहा है विवाद?

पैरामाउंट स्काईडांस और नेटफ्लिक्स की यह लड़ाई ‘हैरी पॉटर’ और ‘डीसी कॉमिक्स’ जैसे ब्लॉकबस्टर कंटेंट वाले वॉर्नर ब्रदर्स पर कंट्रोल करने की है। पैरामाउंट ने वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदने के लिए $108.4 बिलियन का ‘होस्टाइल बिड’ दिया है। यह पूरा पैसा कैश में देने का वादा है। लेकिन वॉर्नर ब्रदर्स ने इसे ठुकरा दिया।

इसके बाद नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस को करीब $82.7 बिलियन में खरीदने का ऐलान किया। पैरामाउंट का कहना है कि उसका कैश ऑफर नेटफ्लिक्स के शेयर वाले ऑफर से ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है।

पैरामाउंट ने नेटफ्लिक्स डील की फाइनेंशियल जानकारी मांगी

पैरामाउंट स्काईडांस ने सोमवार को वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के खिलाफ मुकदमा किया। कंपनी का कहना है कि वार्नर ने नेटफ्लिक्स डील की पूरी जानकारी नहीं दी। इसमें स्टूडियोज और कंटेंट लाइब्रेरी शामिल है, जैसे हैरी पॉटर और DC कॉमिक्स। पैरामाउंट का तर्क है कि उसकी ऑल-कैश ऑफर ज्यादा सर्टेन है और रेगुलेटरी हर्डल्स आसानी से पार करेगी।

कंपनी ने वार्नर के बाइलॉज में बदलाव का प्रपोजल भी दिया है। इसमें केबल टीवी बिजनेस को अलग करने के लिए शेयरधारकों की अप्रूवल जरूरी होगी, जो नेटफ्लिक्स डील का हिस्सा है। पैरामाउंट ने पिछले हफ्ते $108.4 बिलियन की रिवाइज्ड बिड दी थी, लेकिन वार्नर बोर्ड ने रिजेक्ट कर दिया।

वार्नर ब्रोस विवाद की टाइमलाइन

  • सितंबर 2025: पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रदर्स को खरीदने की कोशिश शुरू की। कंपनी ने $108.4 बिलियन की कैश बिड दी, लेकिन वार्नर बोर्ड ने रिजेक्ट कर दिया। ये हॉस्टाइल टेकओवर था, मतलब बोर्ड की मंजूरी बिना शेयरधारकों को ऑफर।
  • दिसंबर 2025: नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स के साथ $82.7 बिलियन की डील ऐलान की। ये कैश-एंड-स्टॉक ऑफर थी, $27.75 प्रति शेयर। इसमें वार्नर के स्टूडियोज, कंटेंट लाइब्रेरी (जैसे हैरी पॉटर, DC कॉमिक्स) शामिल थे। पैरामाउंट ने इसे चैलेंज किया।
  • जनवरी 2026 की शुरुआत (पिछले हफ्ते): पैरामाउंट ने बिड रिवाइज की, केबल टीवी स्पिनऑफ को वैल्यूलेस बताया। ऑफर में $40 बिलियन इक्विटी लैरी एलिसन की गारंटी से और $54 बिलियन डेब्ट शामिल। वार्नर ने फिर रिजेक्ट किया।
  • 12 जनवरी 2026 (सोमवार): पैरामाउंट ने वार्नर पर मुकदमा किया, नेटफ्लिक्स डील की ज्यादा जानकारी मांगी। बोर्ड में डायरेक्टर्स नामित करने और बाइलॉज चेंज का प्लान बताया, ताकि केबल बिजनेस अलग करने पर शेयरधारकों की अप्रूवल लगे। शेयरधारकों को लेटर भेजा कि पैरामाउंट की $30 प्रति शेयर कैश बिड बेहतर है।
  • 21 जनवरी 2026: पैरामाउंट की टेंडर ऑफर एक्सपायर होगी, लेकिन कंपनी इसे बढ़ा सकती है। अगर बोर्ड बात नहीं करेगा, तो शेयरधारकों की मीटिंग में वोट होगा। पैरामाउंट का तर्क है कि उसकी ऑल-कैश बिड सर्टेन है और रेगुलेटरी अप्रूवल आसान मिलेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed