March 26, 2026

Parents tied 12-year-old child with chains | नागपुर-12 साल के बेटे को बेड़ियों में बांधते थे पैरेंट्स: चोरी की आदत थी; 3 महीने से ज्यादती, बच्चे के शरीर पर घाव मिले

0
nagpur_1767425255.jpg


नागपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 12 साल के बच्चे को उसके ही माता-पिता ने घर के अंदर लोहे की बेड़ियों से बांधकर रखा था। आरोप है कि बच्चा चोरी करता था, इसलिए वे काम पर जाने से पहले रोज उसे सुबह 9 बजे बांध देते थे। सूचना मिलने पर पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को छुड़ाकर सरकारी बाल गृह भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि टीम जब घर पहुंची तो बच्चा एक कोने में बाल्टी पर खड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बेड़ियों से जकड़े हुए थे। बच्चे के शरीर पर पुराने घावों और चोट के निशान पाए गए। बच्चे के साथ पिछले 2-3 महीने से ऐसी बदसलूकी की जा रही थी।

बच्चे को 2-3 महीने से बेड़ियों से बांधा जा रहा था। जिसके चलते उसके पैरों में घाव बन गए।- AI इमेज

बच्चे को 2-3 महीने से बेड़ियों से बांधा जा रहा था। जिसके चलते उसके पैरों में घाव बन गए।- AI इमेज

पढ़ाई भी छुड़वाई, घर में कैद रहा बच्चा

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार माता-पिता बच्चे पर मोबाइल और छोटी-मोटी चीजें चोरी करने का आरोप लगाते थे। इसी वजह से वे उसे काबू में रखने के लिए बेड़ियों से बांधते थे। बच्चे को कई घंटे तक इसी हालत में रखा जाता था।

बच्चे की पढ़ाई छुड़वा दी गई थी और वह स्कूल भी नहीं जा रहा था। उसे बाहर निकलने या दूसरे बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जाता था।

सरकारी बाल गृह भेजा गया, काउंसलिंग शुरू

बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है और मानसिक तनाव में भी है। उसे काउंसलिंग दी जा रही है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने मामले में माता-पिता के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————————–

ये खबर भी पढ़े…

तांत्रिक ने लड़की को बंधक बनाया, कपड़े उतरवाए:आगरा में बोला- पेट में जिन्न का बच्चा है; जैसे उसने किया, वैसे ही मुझे करना पड़ेगा

आगरा में इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। बंद कमरे में उसके कपड़े उतरवाए। आरोपी ने दावा किया- लड़की के पेट में जिन्न का बच्चा है। वह छह महीने की प्रेग्नेंट है। जैसे जिन्न ने तुम्हारे साथ किया, वैसे ही मुझे भी करना पड़ेगा। तभी वो बच्चा गायब होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *