March 27, 2026

Platinum Price Hike Vs Gold Silver; Return | Business News | सोना-चांदी के बाद प्लेटिनम 18 साल के रिकॉर्ड स्तर पर: इस साल 121% चढ़ा, 10g की कीमत ₹61,513; ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड से यह तेजी

0
comp-116_1766113148.gif


मुंबई23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ प्लेटिनम भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को प्लेटिनम के दाम 18 साल के ऊंचे स्तर 1,975 डॉलर प्रति औंस (1,78,227 रुपए प्रति 28.35 ग्राम) पर पहुंच गए। निवेशक कमजोर होती करेंसी से संभावित नुकसान से बचाव (हेजिंग) के लिए प्लेटिनम में निवेश कर रहे हैं।

सोना-चांदी जरूरत से ज्यादा महंगे होने से ये थोड़े सस्ते विकल्प नजर आ रहे हैं। 2025 में अब तक इसकी कीमत 121% बढ़ चुकी है। यह बढ़त सोने में 74% उछाल से ज्यादा, जबकि चांदी में 132% बढ़ोतरी के लगभग करीब है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक भारत में प्लेटिनम की औसत कीमत 61,513 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 2024 के आखिर में यह 27,560 रुपए और 2020 के आखिर में 24,910 रुपए थी।

हाइड्रोजन इकोनॉमी से बढ़ी इंडस्ट्रियल डिमांड

  • प्लेटिनम का उपयोग ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रदूषण कम करने वाले कैटेलिटिक कन्वर्टर्स में होता है।
  • अब ग्रीन एनर्जी और हाइड्रोजन इकोनॉमी में इसके बढ़ते इस्तेमाल ने नई मांग पैदा की है।
  • केमिकल, रिफाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी इसकी जरूरत तेजी से बढ़ रही है।
  • औद्योगिक मांग बढ़ने से इसकी कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

रूस और दक्षिण अफ्रीका से आपूर्ति घटी

  • दुनियाभर में प्लेटिनम की 70-75% सप्लाई दक्षिण अफ्रीका से होती है, जहां कई खानों में उत्पादन घटा है।
  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी जियो-पॉलिटिकल तनाव ने भी सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।
  • वर्ल्ड प्लेटिनम इन्वेस्टमेंट काउंसिल को इस साल 69,200 औंस की सप्लाई घटने का अनुमान है।

मार्च 2026 तक 12-15% तक तेजी की संभावना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, निवेश के मामले में इस साल प्लेटिनम ने सोने को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में आर्थिक और नीतिगत अनिश्चितता के कारण लोग निवेश के नए रास्ते तलाश रहे हैं।

प्लेटिनम डॉलर-सोने के मुकाबले बेहतर विकल्प है। सोने की तुलना में इसका अनुपात सुधर रहा है। इससे लंबी अवधि में उछाल आने की संभावना है। मार्च 2026 तक प्लेटिनम में 12-15% तक तेजी आ सकती है।

अब सोना-चांदी के दाम भी जान लीजिए…

अब जानें चांदी से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब…

सवाल 1: आने वाले दिनों में चांदी और कितनी महंगी हो सकती है?

जवाब: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है।

ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.50 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है।

सवाल 2 : हाई रेट पर ज्वेलरी खरीदना कितना फायदेमंद या नुकसानदेह है?

जवाब: हां, अगर आपका सिल्वर ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहेगा, तो खरीद सकते हैं। आने वाले दिनों में चांदी की कीमत बढ़ने से ये और महंगी हो सकती है।

सवाल 3: आम निवेशक अभी चांदी में निवेश कैसे कर सकते हैं?

जवाब: चांदी में सिल्वर ETF के जरिए निवेश कर सकते हैं, लेकिन एकमुश्त निवेश के बजाय हर महीने SIP के जरिए निवेश सही रहेगा। इसके अलावा चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *