March 27, 2026

PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Temple Visit Photos Update; Somnath Swabhiman Parv – Bhupendra Patel | पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज सोमनाथ मंदिर में पूजा करेंगे, कल महाआरती-ऊं जाप किया; सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा

0
gifs22-1_1768061421.gif


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Temple Visit Photos Update; Somnath Swabhiman Parv Bhupendra Patel

सोमनाथ/राजकोटकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
गुजरात के सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

गुजरात के सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। वे सोमनाथ में सुबह 9.30 बजे शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

मंदिर से निकलकर पीएम सुबह 11 बजे सद्भावना ग्राउंड में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से राजकोट जाएंगे। यहां दोपहर 1.35 बजे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में व्यापार मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2 बजे वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (कच्छ एवं सौराष्ट्र) का उद्घाटन करेंगे।

राजकोट के बाद पीएम गांधीनगर पहुंचेगे। यहां शाम 5.15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पहुंचकर अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के फेज-2 के अंतिम खंड का उद्घाटन करेंगे।

अपने दौरे के पहले दिन शनिवार शाम पीएम को सोमनाथ पहुंचे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। यह नाम भी पीएम ने ही दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।

पीएम ने यहां रोड शो किया था। इसके बाद सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की थी, बाद में 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप किया था। इसके बाद पीएम ने 3 हजार ड्रोन वाला शो भी देखा था।

सोमनाथ की 7 तस्वीरें…

पीएम मोदी त्रिशूल उठाया। इसके बाद शानदार आतिशबाजी की गई।

पीएम मोदी त्रिशूल उठाया। इसके बाद शानदार आतिशबाजी की गई।

मंदिर में 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।

मंदिर में 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।

ड्रोन शो के दौरान नवग्रह की डिजाइन बनाई गई।

ड्रोन शो के दौरान नवग्रह की डिजाइन बनाई गई।

ड्रोन शो देखते पीएम मोदी, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी।

ड्रोन शो देखते पीएम मोदी, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी।

महाआरती के बाद पीएम ने सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए।

महाआरती के बाद पीएम ने सोमेश्वर महादेव के दर्शन किए।

सोमनाथ मंदिर में 72 घंटे का ऊं जाप किया जा रहा है।

सोमनाथ मंदिर में 72 घंटे का ऊं जाप किया जा रहा है।

पीएम मोदी हमीरजी सर्कल से पैदल चलकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे।

पीएम मोदी हमीरजी सर्कल से पैदल चलकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे थे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के कार्यक्रम में क्या खास

पीएम मोदी जिस शौर्य यात्रा में शामिल होंगे, उसमें 108 घोड़े भी नजर आएंगे। शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है। यात्रा का समापन सोमनाथ के सद्भावना मैदान में होगा।

साल 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सोमनाथ के इसी मैदान में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान ‘सद्भावना मैदान’ के नाम से पहचाना जाने लगा है।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

पीएम मोदी, जर्मन चांसलर के गुजरात दौरे और इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल और उत्तरायण पर्व के मद्देनजर गुजरात पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों का निर्णय पीएम मोदी की गुजरात यात्रा के अलावा फ्लॉवर शो और संक्रांति त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के दो दिन के गुजरात दौरे का शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *