March 28, 2026

PM Modi LIVE | PM Narendra Modi Mann Ki Baat 130 Episode Update

0
1_1769258937.jpg


नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का आज 130वां एपिसोड प्रसारित होगा। साल 2026 का पीएम का ये पहला एपिसोड भी है।

पीएम आज गणतंत्र दिवस 2026, नागरिक कर्तव्य और सेना की भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही देश के युवाओं-महिलाओं, आत्मनिर्भर भारत, किसानों, डिजिटल सुरक्षा और जन-भागीदारी से भी बोल सकते हैं।

2025 में मन की बात का आखिरी एपिसोड 28 दिसंबर को हुआ था। पीएम ने इसमें देश की उपलब्धियों पर चर्चा की थी। उन्होंने 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की थी।

पीएम ने कहा था कि 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों का साल था। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक इनोवेशन हो या दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म हों, भारत का असर हर जगह दिखाई दे रहा था।

‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड…

  • 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें…
  • 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें…
  • 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें…
  • 126वां एपिसोड: पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। पूरी खबर पढ़ें…
  • 125वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्राकृतिक आपदाएं हमारे देश की परीक्षा ले रही हैं। हमने भीषण बाढ़-भूस्खलन देखे। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जहां भी आपदाएं आईं, हमारे NDRF-SDRF के जवानों ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर, दिन-रात अथक परिश्रम किया है। पूरी खबर पढ़ें…

…………………………………….

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार: सरवण ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की सेवा की, ब्योमा ने एक को बचाने में जान गंवाई

वीर बाल दिवस पर 26 दिसंबर को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने भी विजेता बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा ही हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed