PM Narendra Modi Jordan Visit Update; King Abdullah II | Business Forum | जॉर्डन दौरे पर पीएम मोदी के लिए खास सम्मान: क्राउन प्रिंस खुद ड्राइव कर म्यूजियम ले गए; इथियोपिया रवाना हुए PM
अम्मान40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन ने एक विशेष सम्मान के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए।
जॉर्डन की आधिकारिक यात्रा के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी को खास सम्मान दिया गया। क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला ने खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए।
इससे पहले मोदी भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।
मोदी कल शाम जॉर्डन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जॉर्डन किंग अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए। जॉर्डन दौरा पूरा करने के बाद पीएम इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं।

मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़ीं 7 तस्वीरें…

क्राउन प्रिंस अल हुसैन मोदी को खुद गाड़ी चलाकर म्यूजियम ले गए।

मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ जॉर्डन म्यूजियम का दौरा किया।

जॉर्डन म्यूजियम के दौरे के दौरान मोदी ने गेस्ट बुक पर साइन किए। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन भी वहां मौजूद थे।

मोदी ने भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया।

भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम के दौरान किंग अब्दुल्ला मोदी के दाएं ओर बैठे नजर आए। उनके साथ प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। जॉर्डन PM जाफर ने एयरपोर्ट उन्हें रिसीव किया।

PM मोदी का जॉर्डन की राजधानी अम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।
मोदी के जॉर्डन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इथियोपिया कभी यूरोपीय देशों का गुलाम नहीं बना
इथियोपिया कभी यूरोपीय देशों का गुलाम नहीं बना। 19वीं सदी के अंत में जब यूरोपीय ताकतें अफ्रीका को आपस में बांट रही थीं, तब इथियोपिया के सम्राट मेनेलिक द्वितीय ने इस खतरे को समय रहते समझा और देश को एकजुट किया।
उन्होंने आधुनिक हथियारों से सेना को मजबूत किया। मेनेलिक द्वितीय ने समय रहते फ्रांस, रूस और अन्य देशों से आधुनिक हथियार खरीदे। इससे इथियोपियाई सेना यूरोपीय सेनाओं का सामना करने लायक बन गई।
इटली ने 1896 में इथियोपिया को उपनिवेश बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे लड़ाई में इथियोपिया ने करारी शिकस्त दी। यह पहली बार था जब किसी अफ्रीकी देश ने यूरोपीय ताकत को खुले युद्ध में हराया।
इस जीत ने इटली की औपनिवेशिक महत्वाकांक्षाओं को तोड़ दिया और यूरोपीय शक्तियों को इथियोपिया की संप्रभुता मानने पर मजबूर किया। इसके बाद इथियोपिया ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का भी कुशलता से इस्तेमाल किया और खुद को एक मान्यता प्राप्त संप्रभु राज्य के तौर पर स्थापित किया।
हालांकि 1936 में फासीवादी इटली ने कुछ सालों के लिए इथियोपिया पर कब्जा किया, लेकिन यह कब्जा अस्थायी और विवादित रहा। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1941 में इथियोपिया ने अपनी स्वतंत्रता दोबारा हासिल कर ली। इसी वजह से इतिहास में इथियोपिया को अफ्रीका का वह देश माना जाता है जो कभी यूरोपीय देशों का गुलाम नहीं रहा।
10:34 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर भारत
भारत, इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 5175 करोड़ रुपए का ट्रेड हुआ। इस दौरान भारत ने 4433 करोड़ रुपए और इथियोपिया ने 742 करोड़ रुपए का निर्यात किया।
इथियोपिया, भारत से लोहा, स्टील, मेडिसन और फार्मास्युटिकल्स, मशीनरी और उपकरण आयात करता है। वहीं भारत, इथियोपिया से दालें, कीमती पत्थर, सब्जियां और बीज, चमड़ा और मसाले आयात करता है।
भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक रिश्तों की शुरुआत 1940 के दशक में हुई थी। आजादी से पहले ही दोनों के बीच कारोबार शुरू हो गया था। 1950 में राजनयिक संबंध बनने के बाद दोनों देशों में औपचारिक व्यापार शुरू हुआ।

10:13 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
एक साल में चौथी बार अफ्रीका जा रहे मोदी
इथियोपिया दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी का यह इस साल चौथा अफ्रीकी दौरा है। इससे पहले मोदी साउथ अफ्रीका, घाना और नामीबिया की यात्रा कर चुके हैं।
PM मोदी पहली बार इथियोपिया जा रहे हैं। इससे पहले 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां आए थे। इथियोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। अफ्रीकन यूनियन का मुख्यालय भी यहीं है।
09:51 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने जॉर्डन दौरे की तस्वीरें पोस्ट कीं
09:37 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत-जॉर्डन के बीच 5 सालों में ट्रेड ₹45 हजार करोड़ करने का टारगेट
विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा पर प्रेस ब्रीफिंग की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और जॉर्डन ने अगले पांच सालो में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब डॉलर ( ₹45 हजार करोड़) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
साथ ही फर्टिलाइजर खासकर फॉस्फेट सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया है। विदेश मंत्रालय की सचिव नीना मल्होत्रा ने इसकी जानकारी दी।
09:21 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम का जॉर्डन दौरा पूरा, इथियोपिया के लिए रवाना
09:02 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
किंग अब्दुल्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
भास्कर एक्सप्लेनर- किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैलेस में मिले पीएम मोदी:पैगंबर मोहम्मद के 41वें वंशज, पत्नी सबसे खूबसूरत क्वीन में शुमार; जॉर्डन किंग के किस्से

मिडिल ईस्ट में सऊदी अरब और इजराइल के बीच एक छोटा का मुल्क है- जॉर्डन। पीएम नरेंद्र मोदी 15 और 16 दिसंबर को यहीं के दौरे पर हैं। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II के आलीशान हुसैनिया पैलेस में सोमवार शाम पीएम मोदी का स्वागत हुआ।
किंग अब्दुल्ला को पैगंबर मोहम्मद की 41वीं पीढ़ी का वंशज माना जाता है। उनका परिवार 1400 साल से जॉर्डन पर राज कर रहा है। अब्दुल्ला का नाम सबसे अमीर किंग और उनकी पत्नी का सबसे खूबसूरत क्वीन में शुमार होता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
08:36 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी ने जॉर्डन म्यूजियम के गेस्ट बुक पर साइन किए
जॉर्डन म्यूजियम के दौरे के दौरान मोदी ने गेस्ट बुक पर साइन किए। जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन भी वहां मौजूद थे।
मोदी आज जॉर्डन के राष्ट्रीय संग्रहालय ‘द जॉर्डन म्यूजियम’ गए। यह देश की पुरानी और समृद्ध संस्कृति को बचाकर रखता है। यह संग्रहालय जॉर्डन घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। यहां जॉर्डन के15 लाख साल पुराने इतिहास की झलक मिलती है। यहां कई तरह के कीमती पत्थर भी मौजूद हैं।


08:16 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
किंग अब्दुल्ला बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया
किंग अब्दुल्ला ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया है।’
उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आर्थिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आप सभी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।
किंग बोले यह मंच भारत और अम्मान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। इन वार्ताओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है।
07:57 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
किंग अब्दुल्ला के बड़े बेटे हैं प्रिंस हुसैन
किंग अब्दुल्ला और महारानी रानिया के 4 बच्चे हैं- प्रिंस हुसैन, प्रिंसेस इमान, प्रिंसेस सलमा और प्रिंस हाशेम।
रानिया महिलाओं और बच्चों की पढ़ाई, अधिकार और पोषण के लिए काम करती हैं। रानिया दुनिया की सबसे सुंदर और मिलनसार महारानियों में शुमार हैं।

07:50 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जॉर्डन क्राउन प्रिंस मोदी को ड्राइव कर म्यूजियम ले गए

जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने मोदी को अपनी गाड़ी से ड्राइव कर के जॉर्डन म्यूजियम तक लेकर गए।
07:42 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत जॉर्डन का तीसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार
मोदी ने कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। कारोबार की दुनिया में आंकड़ों का बहुत महत्व होता है। हम यहां सिर्फ आंकड़े गिनने नहीं आए हैं, बल्कि एक दीर्घकालिक रिश्ता बनाने आए हैं। एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक पेट्रा के रास्ते व्यापार होता था। हमें अपने भविष्य की समृद्धि के लिए उन पुराने संबंधों को फिर से जीवित करना होगा।
मोदी ने कहा कि भारत और जॉर्डन दोनों अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हैं। जॉर्डन और भारत, दोनों में सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमें फिल्म महोत्सवों में भागीदारी को बढ़ावा देना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि अगली समिट में जॉर्डन से एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।
07:34 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी के बिजनेस फोरम में शामिल होने की 3 तस्वीरें



07:32 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जॉर्डन के कारोबारियों के लिए अवसर के दरवाजे खुल रहे
अम्मान में भारत–जॉर्डन बिजनेस मीट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। यह उत्पादकता, बेहतर शासन और इनोवेशन पर आधारित नीतियों का नतीजा है।
मोदी ने कहा कि जॉर्डन के निवेशकों और कारोबारियों के लिए नए अवसर के दरवाजे खुल रहे हैं। आज दुनिया को एक नए विकास इंजन और भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है।
भारत और जॉर्डन मिलकर इस जरूरत को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल उनकी जॉर्डन किंग से बातचीत हुई थी, जिसमें विस्तार से चर्चा हुई कि किस तरह से भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और अवसर को विकास में बदला जाए।
07:29 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बिजनेस फोरम में शामिल हुए
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन में आयोजित भारत-जॉर्डन व्यापार सम्मेलन में भाग लिया।
07:27 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत-जॉर्डन के बीच डिजिटल गवर्नेंस को लेकर समझौता
भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते हुए हैं। इनमें संस्कृति, रिन्युएबल एनर्जी, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े समझौते शामिल हैं।
दोनों देशों ने संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, रिन्युएबल और क्लीन एनर्जी परियोजनाओं पर साथ काम करने तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए समझौते किए।
डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
इसके अलावा जॉर्डन की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर पेट्रा और भारत की एलोरा गुफाओं के बीच ट्विनिंग समझौता हुआ। इससे विरासत संरक्षण, पर्यटन और आपसी सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

07:26 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत-जॉर्डन रिश्ते के 75 साल पूरे
भारत और जॉर्डन ने 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे, जिसके 2025 में 75 साल पूरे हो गए हैं। मोदी इसी मौके पर जॉर्डन गए हैं।
भारत, जॉर्डन का चौथा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 26,033 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। इसमें भारत का निर्यात करीब 13,266 करोड़ रुपए था। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 5 अरब डॉलर यानी 45,275 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है।
भारत, जॉर्डन से बड़ी मात्रा में रॉक फॉस्फेट और फर्टिलाइजर का कच्चा माल खरीदता है। भारत के कुल रॉक फॉस्फेट आयात में जॉर्डन की हिस्सेदारी करीब 40% है।
दूसरी तरफ जॉर्डन भारत से मशीनरी, पेट्रोलियम, अनाज, रसायन, मीट, ऑटो पार्ट्स और उद्योगों से जुड़े उत्पादों का आयात करता है। भारतीय कंपनियों ने जॉर्डन के फॉस्फेट और टेक्सटाइल सेक्टर में 1.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।

07:25 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जॉर्डन किंग मोहम्मद साहब के सबसे करीबी वंशज
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का सबसे करीबी वंशज माना जाता है। उनका संबंध सीधे हाशिमी वंश से है। मोहम्मद साहब कुरैश कबीले से थे।
कुरैश कबीले की एक शाखा बनू हाशिम थी। इसी बनू हाशिम से हाशिमी वंश शुरू हुआ, जिसे इस्लाम में सबसे प्रतिष्ठित वंश माना जाता है।
पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा, उनके दामाद हजरत अली, उनके बेटे हसन और हुसैन आगे चलकर कई पीढ़ियों बाद मक्का के शरीफ बने। मक्का के शरीफ ही बाद में हाशिमी राजवंश के शासक बने।
जॉर्डन के शासक हाशिमी राजवंश से आते हैं। इस राजवंश ने करीब 700 साल तक मक्का पर शासन किया। पहले जॉर्डन के राजा शरीफ हुसैन बिन अली थे। मौजूदा राजा अब्दुल्ला द्वितीय, उन्हीं के पड़पोते हैं। इस तरह उनका वंश सीधे पैगंबर मोहम्मद साहब से जुड़ता है।
जॉर्डन एक संवैधानिक राजशाही है, जहां राजा बनने की प्रक्रिया संविधान में तय है। जॉर्डन का संविधान कहता है कि सत्ता का उत्तराधिकारी हाशिमी राजवंश से ही होगा और राजगद्दी पिता से बेटे को मिलेगी।

ये तस्वीर किंग अब्दुल्ला (दाएं से दूसरे), उनकी पत्नी क्वीन रानिया (बाएं से दूसरी) बेटी प्रिंसेज सलमा (एकदम दाएं) और बेटे क्राउन प्रिंस हुसैन (बाएं) की है।
07:24 AM16 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जॉर्डन मिडिल ईस्ट का इकलौता देश जहां तेल नहीं
जॉर्डन मिडिल ईस्ट का इकलौता देश है, जिसे ‘नो ऑयल’ देश कहा जाता है। हालांकि इजराइल, लेबनान, यमन और बहरीन जैसे देशों में भी तेल का उत्पादन लगभग न के बराबर होता है, लेकिन इन देशों में थोड़ा बहुत तेल होने या भविष्य में ज्यादा तेल होने की संभावना है। इसलिए ये देश नो ऑयल देश नहीं कहे जाते।
दरअसल, मिडिल ईस्ट के जिन देशों में तेल के विशाल भंडार हैं, वहां करोड़ों साल पहले समुद्र मौजूद था। समुद्री जीव मरने के बाद वहां के तलछटी चट्टानों में कीचड़, रेत और मिट्टी के साथ दबकर तेल में बदल गए।
दूसरी तरफ जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तानी और पहाड़ी चट्टानों से बना है, जो समुद्र के नीचे नहीं था, इसलिए यहां तेल बनने की प्रक्रिया नहीं हो पाई।
तेल न होने के बावजूद जॉर्डन के पास फॉस्फेट और पोटाश अच्छी मात्रा में है। ये दोनों उर्वरकों में इस्तेमाल होते हैं और जॉर्डन की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम हैं।

——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ जॉर्डन की सोच भारत जैसी:किंग अब्दुल्ला के साथ द्विपक्षीय बैठक की: हुसैनिया महल में PM का स्वागत हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से हुसैनिया पैलेस (महल) में मुलाकात की है। हुसैनिया पैलेस पहुंचने पर पीएम का औपचारिक स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की। पूरी खबर यहां पढ़ें…