March 26, 2026

PM Narendra modi launches hpv vaccination ajmer cervical cancer prevention

0
1_1772251068.gif

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर 7 किमी का एरिया छावनी बन गया है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कुछ ही देर में कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा शुरू होगी। वह 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे।

.

प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके लिए सभा स्थल पर ही साइड में छोटा मंच बनाया गया है।

5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर मांगलियावास के बीच भारी वाहनों (ट्रक, टैंकर, डम्पर, ट्रैक्टर) की आवाजाही सुबह छह बजे से रोक दी गई है। इसके लिए भारी वाहनों को नसीराबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है।

सभा स्थल की PHOTOS…

अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पर होने वाली PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पर होने वाली PM नरेंद्र मोदी की सभा के लिए शनिवार सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संत भी आमंत्रित किए गए हैं। उनके बैठने के लिए मुख्य मंच के पास ही छोटा मंच बनाया गया है।

प्रधानमंत्री की सभा में साधु-संत भी आमंत्रित किए गए हैं। उनके बैठने के लिए मुख्य मंच के पास ही छोटा मंच बनाया गया है।

PM नरेंद्र मोदी के आने से पहले सभास्थल की व्यवस्थाओं को बनाने में अधिकारियों के साथ ही भाजपा से जुड़े नेता लगे रहे।

PM नरेंद्र मोदी के आने से पहले सभास्थल की व्यवस्थाओं को बनाने में अधिकारियों के साथ ही भाजपा से जुड़े नेता लगे रहे।

PM की सभा को देखते हुए अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली छावनी में तब्दील हो गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

PM की सभा को देखते हुए अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली छावनी में तब्दील हो गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा शुरू होने से पहले पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा शुरू होने से पहले पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर नारे लगाए।

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत, हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *